आर्यिका 105 विप्रभमति माताजी के सानिध्य में चल रहे द्रव्य संग्रह शिक्षण शिविर का हुआ समापन
बड़नगर
मालवा प्रांत की धर्म नगरी बड़नगर में गणिनी प्रमुख आर्यिका 105
विशुद्धमति माताजी की परम शिष्या आर्यिका 105 विप्रभमति माताजी के सानिध्य में चल रहे द्रव्य संग्रह शिक्षण शिविर का समापन 1 अगस्त 2023 को सानंद संपन्न हो गया।
पूज्य माता के द्वारा शिक्षण शिविर के माध्यम से 18 जुलाई 2023 से 1 अगस्त 2023 विशेष अध्ययन कराया एवं सभी को धर्म का ज्ञान कराया व द्रव्य के बारे में भली-भांति समझाया उसके बाद माताजी ने समापन की बेला में द्रव्य संग्रह की गाथाएं सुनाते हुए वह गाथाओं का अभ्यास प्रश्न उत्तर द्वारा याद करवाए इस शिविर में सभी ने बढ़-चढ़कर माताजी से ज्ञानार्जन किया और जिनवाणी का रसास्वादन कर अपने कर्मों की निर्जरा की।

आयोजन के विषय में व शिविर के विषय में जानकारी देते हुए श्रीमती मोना टोंग्या ने बताया कि इस आयोजन में श्रीमती माला सोनी, श्रीमती शालू टोंग्या, श्रीमती सविता शास्त्री, विशुद्ध महिला मंडल, त्रिशला महिला मंडल, पार्श्वनाथ महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। पूज्य माता जी ने सभी के द्वारा किए गए ज्ञानार्जन की भी भरी-भरी सराहना की। ज्ञानार्जन शिक्षण शिविर का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन मुनि संघ व्यवस्था समिति बड़नगर मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
