धर्मनिष्ट हरसोला परिवार को पुत्र वधू के जन्मदिन के अवसर पर विमल सागर महाराज की आहरचर्या चरण वंदना का लाभ पुत्र वधू प्रीति ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस दिन को 64 रिद्धि व्रत करने का नियम लिया।

धर्म

धर्मनिष्ठ हरसोला परिवार को पुत्र वधू के जन्मदिन के अवसर पर विमल सागर महाराज की आहरचर्या चरण वंदना का लाभ
पुत्र वधू प्रीति ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस दिन को सार्थक करते हुवे 64 रिद्धि व्रत उपवास करने का नियम लिया ।

इंदौर
कहा जाता है कि संस्कारों के बीज बचपन से ही पल्लवित होते हैं ऐसा ही अवसर जब आया रामगंज मंडी के धर्मनिष्ठ परिवार सुरेश कुमार जैन, रेखा जैन, दोतडा वाले परिवार की पुत्री प्रीति जैन के आवास पर उनके जन्मदिन पर पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज के आहार सानंद निर्विघ्न नी: अंतराय संपन्न हुए ।

 

 

 

 

 

श्रीमान पारस जैन, श्रीमती कमलेश जैन, अंकित जैन, आयुषी जैन, अनायशा जैन हरसोला परिवार, इंदौर अपने आवास महालक्ष्मी नगर में आहार करा कर अपने आप को गदगद महसूस कर रहे थे। यह पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

परिवार की पुत्र वधू व रामगंज मंडी की लाडली बिटिया प्रीति जैन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाया पर सभी के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण दिया

 

Most Promising and Fastest Growing School of Ramganjmandi
ADMISSIONS OPEN – Academic Session 2023-24
HAPPY KIDS- An Innovative International Pre School, Classes Play Group/Nursery/LKG/HKG/Multiactivity Zone
And
MG Global Secondary School, Classes 1st to 10th.
Address: Shreeram Colony, Hanuvantkhera Road, Ramganjmandi(Kota)
Contact-9001626333, 9261786799
Our USP:-
*Honored by International School Awards Dubai 2019, Teacher Innovation Award 2022 and Education Excellence Conclave 2023 Top 20 School Directors Award
*Founded by Educational Management Professionals
*Global Standard of Teaching
*Well Qualified Experienced Academic Team
*Vastu Friendly School Campus- Designed for School Purpose
*Coaching for Pre-Foundation, National & International Olympiads. Integrated Program of School and Coaching.
*Green & Smart Classrooms.
*Value Based Education
*Play ground, Games, Sports, Martial Art Karate Facility.
*School Transport Facility Available.
*24×7 Hours CCTV Surveillance
*Mind and Memory Power, English Spoken Classes, Personality Development and Life Skills Training and Workshop
*Additional Courses Facility- Abacus, Midbrain Activation, Vedic Maths, Mental Maths, Phonics and Handwriting Improvement….

प्रीति ने अपने माता पिता के संस्कारों के अनुरूप ही अपने जन्मदिन को मौज शोक मस्ती को छोड़ धर्म कार्य व संत चरणों में मनाया और चौका तैयार कर नवधा भक्ति पूर्वक पूज्य मुनि श्री का पडगाहन कर मुनि श्री को आहार कराया।

प्रीति जैन धर्मपत्नी अंकित जैन ने अपने जन्मदिन पर संस्कारों के अनुरूप ही पूज्य गुरुदेव से 64 रिद्धि व्रत उपवास को ग्रहण किया। जो सभी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है । यह भी विदित हैं की पूज्य मुनिश्री विमलसागर जी महाराज स्वयं भी अनेकों उपवास की तप साधना में लीन रहते हैं । धन्य है ऐसे तपस्वी संत और धन्य है ऐसे श्रद्धालु जिन्हे ऐसे परम तपस्वी से उपवास तप आराधना का आशीर्वाद मिला ।
ज्ञात हो कि प्रीति जैन के पिता माता सुरेश कुमार रेखा जैन बाबरिया परिवार दौतडा वाले रामगंजमंडी भी धर्मनिष्ठ है एवं धर्म कार्यों में सदा सक्रिय रहते हैं। यही संस्कारों के बीच परिवार की बिटिया में भी साक्षात परिलक्षित हुए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *