🙏 *उत्तम शोच धर्म के दिन भगवान पुष्पदंत नाथ का मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू एवं जैन संस्कार दीक्षा का आयोजन*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
नोगामा उत्तम शोच धर्म के दिन जैन संस्कार दीक्षा एवं भगवान पुष्पदंत का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया प्रातः आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर नसिया जी में विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद पंडाल में श्रुत धाम बीना से पधारे भईया जी संदीप सरल विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में एवं गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ देव शास्त्र गुरु पूजन 10 लक्षण पूजन के बाद आदरणीय भैया जी द्वारा 8 वर्ष से ऊपर के 151 बालक बालिकाओं को जैन संस्कार दीक्षा दी गई
भैया जी ने बताया कि जैन संस्कार दीक्षा से मानव नर से न से नारायण एवं पतित से पवन बन जाता है चेहरे से ज्यादा चरित्र का महत्व होता है इस अवसर पर बालक युवा वर्ग ने व्यसन मुक्ति जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया सभी दीक्षार्थियों ने श्रीजी का अभिषेक पूजन करने का नियम लिया इस अवसर पर भैया जी ने शांति मंत्र पढ़कर गंधोदक लगाया एवं पुष्प क्षेपण कर आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर जैन समाज द्वारा सभी बालकों को आशीर्वाद प्रदान किया गया

आज भगवान पुष्पदंत नाथ का मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ गरबा नृत्य करते हुए भगवान पुष्पदंत नाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य पंचोरी गीतांश विपुल सुधा बालक मंडल पंचोरी कौशिक सुभाष को चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उससे पूर्व मंदिर की में प्रथम अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य अनिल मोहनलाल गांधी पंकज मोतीलाल गांधी हितांश दिनेश पंचोरी राकेश रतनलाल को प्राप्त हुआ दोपहर में जैन शास्त्र की प्रदर्शनी संत भवन में लगाई गई जहां पर हस्तलिखित एवं ताड़पत्र शास्त्र रखे गए थे
जिसका अवलोकन समाज जन द्वारा किया गया शाम को मंदिर जी में महा आरती भक्तांबर के 48 दीप प्रज्वलित किए गए आरती के बाद उत्तम शाेच धर्म पर मंगल प्रवचन एवं जैन पाठशाला की बच्चों द्वारा विशेष रंगारंग कार्यक्रम मनीषा नानावटी के दिशा निर्देशन मैं नाटक का मंचन किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

