भगवान ऋषभदेव जन्म भूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ कल भरतपुर जिले में करेगा प्रवेश
सीकरी
गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से जन्म भूमि अयोध्या से निकले तीर्थ प्रभावना रथ का मंगल आगमन गुरुवार की संध्या बेला में सीकरी में होगा।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र जैन से मिली जानकारी अनुसार तीर्थंकरों की पावन जन्मभूमि अयोध्या से आर्यिका श्री ज्ञानमति माताजी की प्रेरणा से अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ सम्पूर्ण भारत में भ्रमण कर तीर्थंकरों की जन्मभूमि की जिन धर्म की प्रभावना कर रहा है।
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के साथ पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि के विकास हेतु परम पूज्य आर्यिका शिरोमणि गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी के निर्देशन में भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का प्रवर्तन संपूर्ण भारतवर्ष में हो रहा है।जिसका मंगल आगमन 28 जुलाई को राजस्थान के पूर्वी सिंह द्वार भरतपुर जिले में होगा। जहां अलवर भरतपुर की सीमा पर सीकरी जैन समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा तो वही भरतपुर जिले में 7 दिन का प्रवास रथ का रहेगा इस दौरान पहाड़ी बोलखेड़ा, कामा, जुरहरा, डीग, कुम्हेर, भरतपुर, बयाना में रथ प्रवर्तन होगा। युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर को रथ का संयोजक नियुक्त किया गया है ।
युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा की प्रभावना रथ के आगमन को लेकर भरतपुर की जैन समाज में काफी उत्साह नजर आ रहा है सभी जगह रथ प्रवर्तन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in
जिसको लेकर गुरुवार शाम रथ का सीकरी कस्बे में आगमन होगा और शुक्रवार प्रातः 8 बजे कस्बे में बड़े धूमधाम से रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समाज के सभी महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चें उपस्थित रहेंगे और रथयात्रा समाप्ति तक जैन समाज के प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
