प्रसिद्ध समाजसेवी कमल कुमार जैन विनायका हजारीबाग ने प्रधानमंत्री महोदय को पत्र लिखकर मांग की है कि 15 अगस्त से 2 दिन पूर्व आकाशवाणी से देशभक्ति गीतों का प्रसारण हो
हजारीबाग
अक्सर हमने देखा है कि कोई भी संस्था या कोई भी व्यक्ति अपने हित की या समाज के हित की बात को लेकर सरकार में प्रधानमंत्री से मांग करता है लेकिन एक ऐसा व्यक्तित्व जो सदा समाज के लिए आगे रहता है और मूलभूत समस्याओं से जुड़े हुए बिंदुओं को उठाता रहता है लेकिन देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति के लिए कभी कोई मांग करते नहीं देखा गया है।

ऐसे में व्यक्तित्व समाजसेवी श्रीमान कमल कुमार विनायकका हजारीबाग ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखते हुए यह मांग की है कि 15 अगस्त से 2 दिन पूर्व 13 अगस्त व 14 अगस्त को आकाशवाणी केंद्रों से देशभक्ति गीतों का प्रसारण को इसके लिए उन्होंने भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि
प्रधानमंत्री महोदय
भारत सरकार ,
नई दिल्ली.
विषय :स्वाधीनता दिवस के पूर्व आकाशवाणी के सभी केंद्रों से सिर्फ देश भक्ति के गीतों के प्रसारण हेतु निवेदन l
महोदय,
वर्तमान में लगभग आकाशवाणी के सभी केंद्रों से फिल्मी गीतों का प्रसारण होता है और सभी इन्हें रुचि पूर्वक सुनते हैं l ऐसे में नव युवकों का विशेष रूप से प्रभावित करने हेतु 15 अगस्त के 2 दिन पूर्व अर्थात 13 और 14 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में आकाशवाणी के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण हो l जनमानस पर इसका प्रभाव पड़ेगा lपाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी l आज पाश्चात्य सभ्यता ने पूरे समाज को घेर लिया है और लगभग पूरी संस्कृति पर आघात पहुंच रहा है lऐसे में यदि 2 दिन पूर्व स्वाधीनता दिवस के आकाशवाणी के सभी केंद्रों से सिर्फ देश भक्तिि के राष्ट्रीय गीत बजाए जाएं ,तो निश्चित रूप से देशभक्ति की भावना जागेगी और जनमानस को इसका फायदा मिलेगा lआशा है आप मेरी मांग पर उचित निर्णय लेंगे l देश के लोगों को देशभक्ति के हेतु प्रेरित करने के लिए यह कदम उठाएंगे l भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में आप का संकल्प पूरे देश को बहुत प्रभावित कर रहा है l
सधन्यवाद ,
कमल जैन
सामाजिक कार्यकर्ता
23/07/23
94311 60002
इस पत्र की कॉपी उनके द्वारा प्रधानमंत्री के अलावा होम मिनिस्टर एवं ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर को भी भेजी गई है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
