इंदौर में हुआ अंगदान 42वां अंगदान, 74 वर्षीय जैन ज्योतिषाचार्य ने महिला को दिया लिवर; आंखें और त्वचा भी की दान-
छोटे बच्चे भी कभी-कभी बहुत बड़ा महान कार्य कर जाते है, ऐसा ही एक उदाहरण कल इंदौर में देखने को मिला जब एक पोती ने अपने दादा का अंगदान करवाया और चार लोगों को नई जिंदगी प्रदान की..
इंदौर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संपतराज कोचेटा (जैन) के परिवार ने अंगदान की अनूठी मिसाल पेश की है. परसों 74 वर्षीय संपतजी जैन को एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर्स ने ब्रेनडेड घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उनका मतदान करने का निर्णय लिया, उनका लिवर, आंखें और त्वचा दान होकर अन्य को नया जीवन दे गई. जबकि डोनेट करने की स्थिति में नहीं होने के कारण (क्रेटिनिन बहुत ज्यादा होने के कारण) किडनी दान नहीं की जा सकी.
आपका लिवर चोइथराम अस्पताल में शहर की 58 साल की महिला को ट्रांसप्लाट किया गया. इसके अलावा उनकी आंखें शंकर आई सेंटर और त्वचा चोइथराम स्कीन बैंक (Bank) को दान की गई.
इस अंगदान में ज्योतिषाचार्य संपतराज कोचेटा की पोती पद्मजा की अहम भूमिका रही. उन्होंने ही परिवार के बड़े-बुजुर्गों को दादा के निधन के पश्चात उनके अंगदान के लिए तैयार किया…
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
