चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में होने लगा स्वत अभिषेक
चांदखेड़ी
हाडोती के प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में आज भगवान के समक्ष हो रहे हैं अभिषेक होने लगे मंदिर समिति से शिल्पी जैन से मिली जानकारी अनुसार यह अभिषेक शाम 7:00 बजे से शुरू होने लगे जो पहले एक प्रतिमा पर हो रहे थे बाद में सभी प्रतिमाओं पर होने लगे जो अनवरत 8:30 बजे तक जारी रहे थे।
सचमुच यह अलौकिक क्षेत्र है यहां पर दर्शन करने वाले मनवांछित फल की प्राप्ति करते हैं यहां की अतिशयप्रतिमा भगवान आदिनाथ की जिसे हर कोई एक तक निहार देखता रहता है।

इस मंदिर की अंदर काफी ऊर्जा का संचार होता है और हर कोई यहां आकर अपने आप में मुस्कान महसूस करता है। यहां रोते रोते आते हैं और हंसते-हंसते जाते हैं।

प्रत्यक्षदर्शी गजेंद्र जैन चांदखेड़ी ने बताया की मंदिर की अंदर अभी पूजा पाठ करने वालों का हुजूम सा लगा हुआ है वह पूजा भक्ति आरती कर रहे हैं और सभी इन दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करते दिखाई दे रहे है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अतिशय यहां के मंदिर में अनवरत होते रहे है। जो यहां की अतिशय और यहां की विशुद्धि को दर्शाता है। साथ ही मेरा मन गदगद भावों से भर गया और मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। आदिनाथ की महिमा बड़ी
देख एक टक दुनिया खड़ी
हे दीनबंधु दीनानाथ
जय हो प्रभु आदिनाथ भगवान
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
