धर्म नगरी रामगंज मंडी से पधारे श्रावको को मिला आचार्य कनकनंदी गुरुदेव का आशीष व वात्सल्य –

धर्म

धर्म नगरी रामगंज मंडी से पधारे श्रावको को मिला आचार्य कनकनंदी गुरुदेव का आशीष व वात्सल्य –
रामगंजमंडी

योगेंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र सागवाड़ा में वर्षायोग रत वैज्ञानिक धर्माचार्य श्री कनकनंदी जी गुरुराज के दर्शनार्थ रामगंजमंडी से श्रीमान भूपेंद्र कुमार सांवला, शोभना सांवला, पदम कुमार लुहाडिया, सुलोचना लुहाडिया ने पहुंचकर गुरुदेव का आशीष लिया।

 

 

 

पूज्य गुरुदेव के अनन्य भक्त मधोक जैन चितरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्हे पूज्य गुरुदेव ने शुभाशीष देते हुए स्वाध्याय हेतु साहित्य प्रदान किए। पूज्य गुरुदेव ने रामगंजमंडी के स्मृति को ताजा किया और कहा की रामगंजमंडी गुरुभक्त धर्म नगरी है,28 वर्ष पूर्व 1995 में हम वहा आए थे।

वहा की समाज में भरपूर गुरुभक्ति समाई हुई है।


साथ ही गुरुदेव ने कहा कि आपके रामगंज के अभिषेक जैन लुहाड़िया निरंतर धर्म व गुरुवाणी का प्रचार प्रभावना करते है उनके लिए भी मेरा खूब सारा धर्म वृद्धि आशीर्वाद।

शाह मधोक जैन चितरी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *