विश्व जैन संगठन ने जैन समाज, नोएडा सेक्टर 27 के साथ डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद को दिया ज्ञापन और उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में जैन कल्याण बोर्ड बनाने की मांग
नोएडा
विश्व जैन संगठन ने जैन समाज, नोएडा सेक्टर 27 के साथ डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद को दिया ज्ञापन और उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में जैन कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने बताया की श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के प्रणेता श्री संजय जैन ने नोएडा में आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर जी मुनिराज सहसंघ के सानिध्य में धर्म सभा में भाग लिया व रैली में चलकर ज्ञापन दिया।

श्री प्रदीप जैन प्रचार मंत्री ने बताया की श्री संजय जैन जी ने श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या जो कर्नाटक में हुई उस पर रोष प्रकट किया । कहा अब जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जायेगा ।


विश्व जैन संगठन की कार्यकारणी ने आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी मुनिराज के सहसंघ के नोएडा सेक्टर 50 में दर्शन किए व मार्गदर्शन लिया । आचार्य श्री को संगठन के द्वारा की जाने वाली गतिविधि से अवगत कराया ।सेक्टर 50 की मंदिर जी कमेटी ने विश्व जैन संगठन के कार्यकारिणी का स्वागत व अभिनंदन किया । इसी क्रम के श्री राहुल जैन ज को नोएडा में विश्व जैन संगठन के प्रभारी का दायित्व दिया गया।श्री अनुज जैन लक्ष्मी नगर को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य का दायित्व दिया गया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
