निवाई नगरी बनी हस्तिनापुर नगरी

धर्म

निवाई नगरी बनी हस्तिनापुर नगरी
निवाई
भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य मे निवाई में जैन धर्म के 11 वे तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया

कि मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में श्रेयांसनाथ भगवान के विष्णु कुमार मुनि की एवं अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की पूजा की गई तथा 11 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य कजोड़मल जी, विमल कुमार, जी परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर गुरु मां की पिच्छिका पर प्रथम स्वर्णिम राखी बाधने का सौभाग्य कजोड़मल , महावीर प्रसाद , डॉ पदमचंद,राजेश कुमार,जितेंद्र कुमार परिवार झिलाय वालों को मिला। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक घरों में चोके लगाये गये मंदिर के बाहर रोड पर पड़गाहन में सारा समाज झूम पड़ा गुरु मां का आहार पवन कुमार ,सत्यनारायण ,महेश परिवार मोटूका वालों के यहां संपन्न हुआ। सभी ने आहार दान देकर पुण्य एकत्रित किया इस अवसर पर बूंदी ,चाकसू, सेलम, तमिलनाडु , तथा निवाई समाज की बहू बेटियों सहित संपूर्ण समाज ने‌ आर्यिका संघ को आहार देकर सतिशय पुण्य कमाया गुरु मां ने आहार दान की महिमा बताते हुए कहा -कि शास्त्र दान और औषधदान , अभय दान की अपेक्षा आहार दान सबसे उत्कृष्ट दान है आहार दान देने से वट वृक्ष के समान फल मिलता है, कार्यक्रम बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *