राजस्थान सरकार द्वारा जैन संस्कृति बोर्ड के गठन करने पर श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद किया ज्ञापित

धर्म

राजस्थान सरकार द्वारा जैन संस्कृति बोर्ड के गठन करने पर श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद किया ज्ञापित
मुंबई
राजस्थान सरकार द्वारा जैन समाज की मांग को उचित मानते हुए जैन संस्कृति बोर्ड का गठन किया है जिसको लेकर समस्त जैन समाज में हर्ष की लहर है वह उन्हें इन समाज के समस्त संगठनों द्वारा व समाज जनों द्वारा बधाई प्रेषित की जा रही है

 

 

माननीय श्री अशोक जी गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार देशभर में उठती जैन समाज की मांग को देखते हुए राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत सरकार ने राजस्थान में श्रमण संस्कृति बोर्ड की स्थापना कर दी है।

 

जिसके माध्यम से जैन समुदाय के मंदिर पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण नवनिर्माण जैन लोक साहित्य एवं ग्रंथों के प्रचार प्रसार प्रकाशन शोध तथा जैन धर्म का श्रमण परंपराओं के संरक्षण के संबंध में सुझाव देने हेतु इस बोर्ड का गठन किया गया है।

 

इस कार्य के लिए जैन समाज के वरिष्ठ नेता एवं ग्लोबल महासभा के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक 18000 दशा हमद समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश खोड़निया ने विशेष तौर पर प्रयास किए हैं। साथी दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा माननीय श्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद भी प्रेषित किया गया है।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *