मुनिद्रय की जन्म नगरी में आचार्य श्री शांति सागर स्तूप विराजित

धर्म

मुनिद्रय की जन्म नगरी में आचार्य श्री शांति सागर स्तूप विराजित

बोली 9 दिसंबर(राजेश पंचोलिया)

प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का आचार्य पद प्रतिस्थापना का शताब्दी महोत्सव पूरे देश में चल रहा है ।अनेक नगरों में आचार्य शांति सागर जी की पाषाण की ,धातु की प्रतिमाएं विराजित हुई है उनके शांति स्तूप भी विराजित किए गए हैं। प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज का दिगंबर मंदिरों ,जिनवाणी, जिनधर्म और संस्कृति पर अनेक उपकार है वर्तमान श्रमण परंपरा आचार्य श्री की देन है समाज उनके उपकारों के ऋणसे कभी मुक्त नहीं हो सकता है। यह मंगल देशना परंपरा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने बोली में नूतन बेदी निर्माण के पूजन और आचार्य शांति सागर स्तूप के लोकार्पण के अवसर पर प्रकट की।

राजेश पंचोलिया इंदौर के अनुसार आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महामुनिराज ससऺघ का दिनांक 9/12/25 को दोपहर को 6.9 km मंगल विहार भोमिया मंदिर परिसर के लिए हुआ। श्री संघ का रात्रि विश्राम सिसोलाओ में हुआ आचार्य संघ का 10 दिसंबर को 3.9 km बिहार होकर संघ की आहार चर्या जामडोली में होगी।मुनि श्री हितेंद्र सागर जी एवं मुनि श्री भुवन सागर जी की जन्म नगरी बोली में अभूतपूर्व धर्म प्रभावना अंतर्गत श्री जी की नूतन वेदी स्थापना,आचार्य श्री शांति सागर जी के स्तूप निर्माण के धर्म प्रभावना के मंगल कार्यक्रम हुए।श्री मनोज सोगानी के अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में आचार्य श्री शांति सागर जी का स्तूप बड़े मंदिर पदम कुमार जितेंद्र कुमार वेद बोली पुण्यार्जक परिवार द्वारा विराजित किए गए ।बड़े मंदिर में श्री अजीतनाथ भगवान की नूतन बेदी का निर्माण पूजन श्रीमती सुनीता शाह , गजेंद्र, मनोज मीनू शाह परिवार बोली जयपुर द्वारा किया गया। श्री शांतिनाथ, श्री कुंथुनाथ, श्री अर्ह नाथ की नूतन बेदी के निर्माण का पूजन हेमलता वेद द्वारा किया गया। इसी प्रकार श्री मुनि मुनिसुव्रतनाथ मंदिर रवासा में आचार्य श्री शांति सागर जी का स्तूप मनोज , संजीव राजीव सोगानी परिवार स्थापित किया गया। वर्ष 2022 में आचार्यश्री के शिष्य मुनि श्री श्रेयस सागर जी की अनायास समाधि बोली में 19 दिसंबर 2022 को हुआ था।वर्षों पूर्व निर्मित समाधि स्थल पर उनके चरणों की स्थापना की गई।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *