अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति की सभी सदस्यों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ निकाल पैदल मार्च*

धर्म

अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति की सभी सदस्यों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ निकाल पैदल मार्च*

आगरा

21 जुलाई को वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में 207 B पुष्पांजलि नगर फेस-3 शुक्ला मार्केट के सामने अवधपुरी में कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिले के चकोडी गांव में आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की नृशंश हत्या के विरोध में वात्सल्य सेवा समिति की सभी सदस्याओं ने काली पट्टी बांधकर केंद्र एवं राज्य सरकार, कर्नाटक के प्रति अपना रोष जताते हुए पंक्तिवध होकर पैदल मार्च किया।

सभी सदस्यों ने संत की हत्या को एक स्वर में जघन्य अपराध बताया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसे मानवता एवं लोकतंत्र की हत्या बताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की, जिससे पुनःइस अमानवीय घटना की पुनरावृत्ति ना हो। साधु संत सुरक्षित हो इसके लिए सरकार से मांग की।

 

 

इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि जैन,करुना जैन,उपासना जैन,कविता जैन,सुनीता जैन,निशा जैन,रीता जैन,रतिभा जैन,पुष्पा जैन, रेनू जैन,रागिनी जैन,रिंकी जैन,मानवी जैन,आशा जैन,समस्त वात्सल्य सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *