आचार्य श्री कामनंदी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में एवं सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग हेतु सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने 20 जुलाई को रामगंज मंडी बंद का किया आह्वान

धर्म

आचार्य श्री कामनंदी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में एवं सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग हेतु सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने 20 जुलाई को रामगंज मंडी बंद का किया आह्वान 

रामगंजमंडी
: जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या का विरोध व हत्यारों पर त्वरित कार्यवाही हेतु 20 जुलाई 2023 गुरुवार को रामगंजमंडी बंद का आह्वान किया हैं।
विगत 5 जुलाई को कर्नाटक राज्य के बेलगावी जिले में चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमारनदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े – टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिये, जिससे सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के जैन समाज में दुख व रोष व्याप्त है।

 


इस हेतु सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने समस्त रामगंज मंडी वासियों से एवं व्यापारी वर्ग से दिनांक 20 जुलाई 2023 गुरुवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने एवम न्याय दिलवाने में सहयोग करने की अपील की है।

जैन समाज के अलावा समस्त व्यापारी संगठनों ने बंद को दिया समर्थन

रामगंज मंडी बंद को सकल जैन समाज के आवान को समस्त व्यापारी संगठनों कि खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, कपड़ा एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, सराफा व्यापार महासंघ, मोबाइल एसोसिएशन, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एवं समस्त व्यापारी वर्ग के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने इस बंद को अपना समर्थन प्रदान किया है।

 

ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी ने नीलामी कार्य कृषि उपज मंडी में बंद रखने निर्णय लिया है। साथ ही बंद का समर्थन करते हुए अभिभाषक परिषद रामगंजमंडी ने भी अपना कार्य स्थगित रखने की घोषणा की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *