बरकत नगर में मुनि अनुकरण सागर महाराज की पावन वर्षायोग 2022 की भव्य स्थापना

धर्म

बरकत नगर में मुनि अनुकरण सागर महाराज की पावन वर्षायोग 2022 की भव्य स्थापना

जयपुर –
– समाधिस्थ आचार्य श्री अभिनन्दन सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य युगल मुनिराज पाठशाला प्रेरक,बालमुनि अनुकरण सागर महाराज एवं स्वयंभू सागर महाराज के पावन वर्षायोग 2022 के मंगल कलश स्थापना बरकत नगर के णमोकार भवन में जयकारों के बीच हुई। संयोजक सतीश जैन अकेला ने बताया कि समारोह में पूज्य मुनिद्वय के चातुर्मास कलश विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ पुण्यार्जक परिवार श्रीमती चेतना – चक्रेश कुमार जैन द्वारा स्थापित किया गया।


विधानाचार्य-बा. ब्रह. शुभम् भैया द्वारा वर्षायोग की महिमा बताते हुए मंत्रोचार किए गए। कार्यक्रम में मंगलाचरण अरिहन्त महिला मण्डल द्वारा तथा चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन पधारे हुए अतिथियों ने किया। इस मौके पर समाजश्रेष्ठी अनिल जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, महेन्द्र बख्शी, प्रकाश गंगवाल, अजय गोधा, राकेश गोदिका, सुरेश कासलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजश्रेष्ठी शामिल हुए।

समस्त अतिथियों का सम्मान वर्षायोग समिति द्वारा किया गया । पूज्य मुनिद्वय का पाद प्रक्षालन पधारे हुए परिवार जनों ने किया। बरकत नगर सहित अन्य कालोनियो से आये अध्यक्ष व मंत्रियों ने शास्त्र भेट किया । श्रीचन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर बरकत नगर प्रबन्ध समिति के मंत्री निर्मल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *