आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन हेतु पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्माआचार्य श्री की प्रेरणा से निकाले जा रहे तीर्थंकर रथ यात्रा की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की

धर्म

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन हेतु पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्माआचार्य श्री की प्रेरणा से निकाले जा रहे तीर्थंकर रथ यात्रा की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की
सरवाड़
राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्यश्री सुनील सागर महाराज वंदनार्थ आकर दर्शन किए एवं उनके चरणों का पद पक्षालन किया।

 

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दिनांक 24 अप्रैल को सरवाड़ नगरी मे संयम भूषण चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर गुरुराज के चरणो मे पधारे,जहा उन्होंने विनय भक्ति पूर्वक पूज्य

आचार्य भगवंत का पद पक्षालन किया साथ ही राज्य के सुख शांति खुशहाली की मंगल कामना के साथ गुरुदेव से आशीष पूर्वक मार्गदर्शन लिया।

 

इस अवसर पर आचार्य भगवंत ने सबसे प्राचीन भाषा प्राकृत मे स्व रचित पंच तीर्थंकर व श्री राम जन्म भूमि जन्म भूमि जयदु अयोध्या स्तुति पुस्तक उन्हें दी।

 

 

 

जिसे देखकर,पढ़कर व पाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल अत्यंत हर्षित हुए, इस अवसर परआचार्य श्री ने श्री शर्मा की विनय,सरलता को देखते हुए कहा की आप यथा नाम तथा गुण हो आपके कुशल नेतृत्व मे सम्पूर्ण राजस्थान का चहुमुखी विकास हो,अहिंसा-शन्ति-भाईचारा व सदाचार का प्रसार हो ऐसी मंगल कामना व्यक्त की।

 

श्री शर्मा ने इसके साथ ही भगवान महावीर स्वामी के 2550वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य मे भारत भ्रमण के लिए निकले अहिंसा रथ मे विराजित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा जी के दर्शन करते हुए आरती उतारी
-शाह मधोक जैन चितरी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *