जीवन संस्कारित होने से मनुष्य जीवन सार्थक होता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
मूंगेड जिला डूंगरपुर
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने युवाओं को संस्कारित किए जाने पर उपदेश में बताया कि कठोर अनुशासन से जीवन संस्कारित होता है । संस्कार से जीवन सुधरता है, निखरता है। आज परिवार में परिजन खंडित हो गए हैं आचार्य श्री ने सूत्र ने बताया कि परिवार के बुजुर्गों को सम्मान देने से आपको सम्मान मिलेगा।
यह मंगल देशना मूंगेड नगर प्रवेश पर धर्म सभा में प्रगट की आचार्य श्री ने आगे बताया कि अनेक समाज के व्यक्ति आकर कहते हैं कि बच्चे हमारी सुनते नहीं है ,बच्चे पढ़ाई करने के लिए विदेश जा रहे हैं ,आप आशीर्वाद दीजिए तब हम उन्हें वापस भारत लौटने के लिए संकल्पित कराते हैं।

ब्रह्मचारी गजू भैय्या राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने वर्तमान के खानपान , वेश भूषा पर चिंता व्यक्त करते हुए उपदेश में कहा कि फैशन के नाम पर फटे चुस्त कपड़े , धर्मस्थल,गुरुओं के सामने कपड़े मर्यादित शालीनता के होना चाहिए। खानपान पर उपदेश में बताया कि आजकल बच्चों को जब मोबाइल और टीवी के लिए मना करते हैं तब बच्चे भी कहते हैं कि माता-पिता भी टीवी देखते हुए मोबाइल चलाते में खाना खाते हैं, जब तक आप संस्कारित नहीं होंगे ,बुजुर्ग संस्कारित नहीं होंगे तब तक आप बच्चों को संस्कारित कैसे करेंगे ? आचार्य श्री ने उपस्थित धर्म सभा में सभी को रहन-सहन , मर्यादित खान-पान को शाकाहारी अहिंसक करने की प्रेरणा दी।



जीवन को संस्कारित करने से मनुष्य जीवन सार्थक होता है।
इसके पूर्व आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के संघ का 15 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे साबला से मुंगेड के लिए विहार हुआ जहां पर बैंड बाजे के साथ जैन समाज के अध्यक्ष राजमल सेठ महावीर सेठ राकेश वेडा महेंद्र समाधिया जयंतीलाल पारीक बसन्तलाल सराफ राजेन्द्र सराफ के सानिध्य में एवं लीनासेठ महिला मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से आचार्य श्री का साबला से बिहार कराया गया जहां पर मुंगेड में मंगल प्रवेश हुआ मुंगेड के समंजन महावीर जैन धर्ममीलाल सेठ महावीर पंचोरी आदि के समाज के महिला पुरुषों ने आचार्य संघ का बेण्ड बाजो के साथ भव्य स्वागत किया इसके बाद मुंगेड मंदिर में प्रवेश किया जहां पर गुरुदेव ने सभी जिनालय में दर्शन किए इसके बाद आहार चर्या सामायिक करके दोपहर 2:00 बजे संघ का डा अंबेडकर स्कूल आसपुर रायकी के लिए रवाना हो गए रात्रि विश्राम स्कूल में करेंगे ।
विहार जानकारी
16 दिसंबर सुबह आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का बिहार आसपुर के लिए होगा 1008 श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर आसपुर में आहार चर्या होगी। आचार्य श्री संघ के विहार की संभावित दिशा सलूंबर है।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
