मेरे लिए सौभाग्य का दिन रहा वसुंधरा राजे

धर्म

मेरे लिए सौभाग्य का दिन रहा वसुंधरा राजे
धौलपुर

पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज संघ सहित धौलपुर होते हुए आगरा की ओर विहार कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार की बेला में पूज्य मुनि श्री का मंगल आगमन धौलपुर नगर में हुआ। जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने पूज्य महाराज श्री की अगवानी की।

 

 

इन पलों से श्रीमती राजे अपने आप को गदगद महसूस कर रही थी और उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए एक सौभाग्य की सौगात वाला रहा। दरअसल मुझे पता चला कि जैन मुनि, राष्ट्रीय संत श्री सुधा सागर जी महाराज मुरेना तीर्थ से विहार कर धोलपुर होते हुए आगरा जा रहे हैं। मैं तुरंत आवास के बाहर गई और महाराज जी से घर में प्रवेश करने के लिए आग्रह किया।

श्री सुधा सागर जी महाराज जी के पास समय का अभाव था। लेकिन मैंने निवेदन किया कि यदि उनके चरण कमल मेरे आवास में पड़ जाए तो मैं अपने आपको धन्य समझूंगी। ईश्वर की कृपा से महाराज जी मेरे आवास राजनिवास पैलेस आए। जहां श्रीफल भेंटकर मंगल आरती करने का मुझे सौभाग्य मिला।

उन्होंने सांझा करते हुए कहा कि जैन मुनि ने बताया है कि धर्म और सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्ति हमेशा खुश रहते हैं तथा उन्हें सदैव ईश्वर का साथ मिलता है। उनके आशीर्वचनों ने मानो मेरे उत्साह को दोगुना कर दिया था। सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर मैंने विहार में उनके साथ कुछ सफर भी तय किया।

इस दौरान जैन मुनि के साथ चल रहे श्रावकों के आग्रह पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *