भारी वर्षा के बीच पूज्य ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज का रामगंज मंडी में हुआ मंगल आगमन

धर्म

भारी वर्षा के बीच पूज्य ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज का रामगंज मंडी में हुआ मंगल आगमन
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर में रविवार की संध्या बेला में पूज्य 105 ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज का रामगंजमंडी में नगर आगमन हुआ।

पूज्य महाराज श्री के आगमन में इंद्रदेव भी जमकर बरसे और इंद्रदेव ने भी आकर महाराज श्री की आगवानी की। मानो लग रहा था साक्षात इंद्रदेव भी महाराज श्री की आगवानी से हर्षित हो।

 

 

 

 

 

 

पूज्य महाराज श्री को रामगंजमंडी नगर मे पद विहार करा कर रामगंजमंडी लाने में युवाओं ने भी मैं समाज जन में भी काफी उत्साह था वर्षा होने के बावजूद भी युवा शक्ति और समाज जन महाराज श्री के पद बिहार में संजय जैन हरसौरा , सुरेन्द्र टोंग्या , विपिन सबदरा, सुनील सुरलाया,नितिन सबदरा रितेश ठाई , दिलीप विनायका , विजय जैन, सुनील जैन देवेंद्र जैन आदि सम्मिलित रहे।


पूज्य महाराज श्री ने रामगंजमंडी नगर प्रवेश में पहुंचने पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए जहां बघेरवाल समाज महामंत्री पदम सुरलाया ने महाराज श्री की अगवानी की। पूज्य मुनि श्री को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया जहां समाज अध्यक्ष श्रीमान अजीत सेठी दिलीप विनायका महाराज श्री मंगल अगवानी की। पूज्य महाराज श्री ने मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किये।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *