27 जून को चतुर्मास हेतु संकल्पसागर जी महाराज संघ का होगा भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

27 जून को चतुर्मास हेतु संकल्पसागर जी महाराज संघ का होगा भव्य मंगल प्रवेश
अजमेर

आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 संकल्प सागर जी महाराज एवं मुनि श्री पर सद्भाव सागर जी महाराज 27 जून को विद्यासागर तपोवन छतरी योजना स्थल पर भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश करेंगे

 

 

 

 

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि मुनिसंघ को मंगल शोभायात्रा के साथ 27 जून को प्रातः काल 7:30 बजे आनंद नगर जैन मंदिर से प्रारंभ होगा और मित्तल चेंबर पार्श्वनाथ कॉलोनी होते हुए विद्यासागर तपोवन पहुंचेगा।

 

जुलूस में 151 बच्चे सफेद परिवेश मैं मुनि श्री के साथ चलेंगे। जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। इन अनुपम पलो में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा और एक आकर्षक पुरस्कार के माध्यम से उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

भव्य आगवानी एवम शोभायात्रा में 51 जोड़ें केसरिया ध्वजा लेकर साथ चलेंगे। जो बहुत ही अलौकिक नजारा होगा।अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी महिला मंडल विशेष रूप से अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गतिमान करेंगे।

विदित है कि मुनि श्री 600 किलोमीटर का मंगल विहार कर कर भोपाल से अजमेर पहुंचे हैं और अद्भुत चतुर्मास की स्थापना होने जा रही है मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज ने कहा कि चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश काफी धार्मिक भावनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में होता है साधुओं के मंगल प्रवेश के वातावरण में हर जगह मंगल मंगल होता है।
जुलूस की तैयारियों के लिए श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच अजमेर के सभी कार्यकर्ता दिन-रात अपनी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *