विद्या श्री सोटेक्स आदिनाथ चैत्याल्य पर हुआ मुनि श्री आगम सागर महाराज संघ का आगमन मुनि संघ का रविवार सुबह होगा नगर प्रवेश

धर्म

विद्या श्री सोटेक्स आदिनाथ चैत्याल्य पर हुआ मुनि श्री आगम सागर महाराज संघ का आगमन मुनि संघ का रविवार सुबह होगा नगर प्रवेश

अशोक नगर-

-संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज मुनिश्री पुनीत सागर जी महाराज ससंघ ने कल पिपरई में नवीन धर्मशाला शिलान्यास उपरान्त अशोक नगर के लिए पदविहार कर मार्ग में रात्रि विश्राम शाम को कोलूआ स्थित श्री आदिनाथ चैत्याल्य विद्या श्री सोटेक्स पधारें।

 

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि आदिनाथ चैत्याल्य पर मुनि संघ की अगवानी जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघाई उमेश सिघई सहित अन्य भक्तों ने की।वहीं विद्या श्री सोटेक्स परिवार से श्री कैलाश चंद्र अशोक कुमार संजीव कुमार मनोज कुमार धुर्रा परिवार ने आरती उतार कर पद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया ।


रविवार को होगा मंगल प्रवेश
मुनि संघ प्रातः काल की बेला में नवीन बस स्टेंड थूबोनजी रोड से नगर प्रवेश कर पार्श्वनाथ जिनालय बगीचा मन्दिर गांधी पार्क पुराना बाजार स्थित गांव मन्दिर होते हुए सुभाष गंज स्थित श्री आदिनाथ जिनालय पहुंच कर धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद सुनील अखाई शैलेन्द्र श्रागर उमेश सिघई नितिन बज अजित वरोदिया राजेन्द्र अमन मेडिकल आशीष वंजरंगी संजीव भारिल्ल मनीष सिघई ने सभी से भव्य स्वागत का निवेदन किया है।

 

 

वस्तु का स्वभाव धर्म है–मुनि श्री
इस अवसर पर मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ने कहा कि वस्तु का स्वभाव धर्म है धर्म कोई अलग से नहीं आया हिंसा से बचने में अहिंसा धर्म का पालन हो जाता असत्य नहीं बोलन ही तो सत्य धर्म है धर्म का पालन बहुत सहज है हमें तो बस मन बनाना है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *