*काठमांडू नेपाल में विश्व णमोकार दिवस पर भव्य आयोजन*
जैन भवन काठमांडू में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया विश्व णमोकार दिवस
काठमांडू

जैन धर्म और जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा द्वारा श्री भगवान महावीर जैन निकेतन, जैन भवन काठमाण्डू में विश्व णमोकार दिवस पर सामूहिक णमोकार पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन आ आचार्य श्री महाश्रमण जी की परम विदुषी शिष्या समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञा जी एवं समणी श्री आदर्श प्रज्ञा जी के पावन सानिध्य में मनाया गया ।
नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष-अनिता जैन सेठी और महामंत्री राम-डोली रामपुरिया के अनुसार इस अवसर पर मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। कार्यक्रम के प्रारभ में मंगलाचरण दीप प्रज्जवलन, स्वागत सत्कार, किया गया।
भक्तिमय यह आयोजन शुभकामना संदेश वाचन व सामूहिक णमोकार पाठ भजन और समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञा जी के द्वारा नमोकार पर मंगल आशीर्वाद वचनों से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम का संचालन उत्साह के साथ राकेश बाफना ने किया। दीप प्रज्जवलनक महावीर प्रसाद शांति देवी जैन काला परिवार, निवासी रांची द्वारा किया।
आयोजन के इस क्रम में आचार्य श्री सिद्धांत सागर महाराज,श्रुत सवेंगी श्रमण आदित्य सागर महाराज ,नेपाल केशरी डॉ. मणिभद्र मुनि श्री के संदेश का वाचन किया गया।
यह रहे मोजूद
इस अवसर पर मुख्य समन्वयक अशोक-मंजू बोथरा, नवरंग -सुमन नाहटा, पवन – सुमन सेठिया व संयोजक प्रसन्न – सुनीता वेद, आशीत – सुजाता मेहता, सुमित- कविता जैन विनोद- बिना चोरडिया ने मौजूद रहकर उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में जैन महिला मंडल की कनक भंसाली, सुमन कोठारी, राज लक्ष्मी छाजेड, कविता जैन, रंजना भंसाली, तेरापंथ युवक परिषद के कैलाश नौलखा, राकेश बाफना, बजरंग पुगलिया, हेमन्त नौलखा व वर्षा बेगवानी, जिनिशा जैन द्वारा भजनों की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही।
श्रद्धानिष्ट श्रावकसुमेरमल नाहटा को नेपाल जैन रत्न की उपाधि से नवाजा गया

आयोजन के सयोजक प्रसन्न सुनिता बैद ने बताया की श्रद्धानिष्ठ श्रावक श्री सुमेरमल नाहटा को माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर, नेपाल जैन रत्न की उपाधि से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वही इस अवसर पर श्री गिरीश चंद्र लाल, बसंत कुमार राई व श्री महावीर प्रसाद शांति देवी काला का माल्यार्पण व दुपट्टा लगाकर सम्मान किया गया।
आयोजन जैन एकता की मिसाल बनी

कार्यक्रम में जैन समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही जो कि जैन एकता की एक मिसाल बनी । कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में माननीय श्री गिरिश चन्द्र लाल पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्य अदालत, श्रद्धा निष्ठ श्रावक श्री सुमेरमल नाहटा, राष्ट्रीय अनुसंधान आयोग के पूर्व निदेशक श्री बसंत कुमार राई, नेपाल जैन परिषद के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार भटेरा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह संचेती ,जैन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती एकता जैन, नेपाल अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार नौलखा,श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री मुनेश जैन, श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक समाज के अध्यक्ष श्री विमल चन्द राखेचा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री कैलाश नौलखा, समता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती माला गोलछा , मानव मिलन संस्था के अध्यक्ष श्री नमन उपाध्याय, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति कुमार बैगानी, श्री सुशील कुमार छाजेड़,व श्री मदन धनावत, श्री चन्द बेगवानी, ज्योतिष पंडित श्री अर्जुन प्रसाद न्यौपाने, श्री राजेंद्र बोथरा, श्री नवरत्न जी चिंडालिया व श्री नवरत्न कुमार जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम पश्चात कौन बनेगा विश्व णमोकार विजेता के तीन सहभागियो को लाटरी के ड्रा द्वारा अशोक कुमार बोथरा, एकता जैन व अंजू सिंघी को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सुमित जैन द्वारा दिया गया व कार्यक्रम के अंत में प्रभावना स्वरूप अल्पाहार का प्रोग्राम रखा गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिर्पोट
