शीतल धाम तीर्थ पर आगामी संभावित चतुर्मास को लेकर जो भी आवश्यकता होगी उसे शासकीय स्तर पर व नगर पालिका के स्तर पर पूर्ण किया जाएगा मुकेश टंडन
विदिशा
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर महाराज संघ के शीतल धाम तीर्थ पर मंगल वर्षा योग होने की संभावनाएं है।
संभावनाओं को देखते हुए तैयारियों को किया जा रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन,कलेक्टर उमाशंकर भार्गव,एवं एस डी एम गोपाल सिंह वर्मा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन ने कहा कि आगामी सम्भावित चातुर्मास को लेकर विकास की जो भी आवश्यकता शीतलधाम में होगी उसे शासकीय स्तर पर तथा नगर पालिका के स्तर पर पूर्ण किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब जब भी विदिशा नगर में कोई संत आते है तो विदिशा नगर की जनता उनका पलक पांवडे विछाकर स्वागत करती है।यह हमारे विदिशा नगर का सौभाग्य है कि शीतलधाम में आगामी चातुर्मास निर्यापक मुनि समयसागर जी का सम्भावित है।और शासकीय स्तर पर जो भी आवश्यकता होगी कलेक्टर साहब के माध्यम से हम उसे पूर्ण करायेंगे।

जिला जैन समाज विदिशा के प्रवक्ता अविनाश जैन ने उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया कि जैन समाज के कार्यों में भा.जा.पा.के वरिष्ठ नेता श्री मुकेश टंडन हमेशा सहयोग करते आए है एवं इसी कड़ी में जब उनका ध्यान शीतलधाम के पीरिया नाला के कटाव की ओर आकर्षित किया तो उन्होंने तुरंत ही प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

इस अवसर पर शीतलधाम के पूर्व अध्यक्ष बसंत जैन एवं महामंत्री मोहन जैन नमकीन द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया एवं क्षेत्र के सीमांकन हेतु बाउंडरी वाल का निरीक्षण भी कराया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
,
