श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण ध्वजारोहण विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 20 से
सारोलाकला
हाडोती की पावन धरा पर झालावाड जिले के सारोला ग्राम मे श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे दो दिवसीय भव्य श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण ध्वजारोहण विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 20 जून व 21 जून 2023 को भव्यता के साथ पूज्य मुनि पुंगव 108सुधासगार महाराज की प्रेरणा से
होने जा रहा है।इस आयोजन को पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज ने इस आयोजन को अपना आशीर्वाद देते हुए 16 जून 2023 इस आयोजन की पत्रिका का विमोचन पूज्य मुनिश्री की सान्निधि में अतिशय क्षेत्र करगुवा में हुआ था।
समस्त आयोजन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भया सुयश अशोकनगर एवम आयोजन की प्रेरणादायिनी बाल ब्रह्मचारी गीता दीदी के कुशल निर्देशन मे भव्यता के साथ सम्पन्न होगा इस आयोजन मे निलेश जैन एंड पार्टी अपनी स्वर लहरिया बिखरगे

सकल दिगम्बर जैन समाज सारोलाकला के अध्यक्ष पदम जैन प्रकाश जैन एवम विनोद सुरलाया ने सभी से इस आयोजन मे सपरिवार पधारने की अपील की है दो दिन के महामहोत्सव मे 20जुन 2023 की बेला मे प्रातः मंगलाष्टक अभिषेक शातिधारा पूजन मंगल घटयात्रा ध्वजारोहण स्थल पर पूजन एवम ध्वजारोहण सम्पन्न होगा। एवम मंदिर शुद्धि, मंडल शुद्धि, वेदी शुद्धि, शिखर शुद्धि, संस्कार आदि, मंडप प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा,वेदी प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा संस्कार आदि क्रिया एवम पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, यागमंडल विधान, मंगल कलश स्थापना, शांति कलश स्थापना, अखण्ड दीप स्थापना, तत्पश्चात् श्री यागमण्डल विधान सायंकाल बेला मे आरती प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।21 जून 2023 की प्रातः बेला मे मंगलाष्टक, दिग्वंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ (हवन) तत्पश्चात् जिनविम्ब स्थापना, कलशारोहण,शिखर पर ध्वजारोहण आदि सम्पन्न होगा
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
