दीक्षार्थी आदेश्वर भैय्या ने किया गणघर वलय विधान की पूजन*
मोक्ष मार्ग आरोहण समारोहः दीक्षार्थी आदेश्वर भैया की जैनेश्वरी दीक्षा सोमवार को
मदनगंज-किशनगढ़।
मुनिसुवतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह के तहत रविवार को दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया आदेश्वर पंचौरी धरियावद द्वारा श्री जिनेंद्र भगवान का पंचामृत अभिषेक एवम् पूजन किया गया। महोत्सव के तहत रविवार को आचार्य वर्धमान सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में आरके कम्यूनिटी सेंटर में दीक्षार्थी द्वारा गणघर वलय विधान की पूजन की गई। विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत विधान के बाद दीक्षार्थी परिवार द्वारा आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन एवम् पूजन की गई।इसके बाद आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए। वहीं जैनेश्वरी दीक्षा सूरज देवी पाटनी सभागृह में 13 फरवरी को होगी।
अध्यक्ष विनोद पाटनी एवं मंत्री सुभाष बड़जात्या ने बताया कि आचार्य श्री
का पूजन व भजन संध्या

सकल दिगम्बर जैन समाज व मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह (जैनेश्वरी दीक्षा) के तहत 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे आरके कम्यूनिटी में वृहद् प्रत्याख्यान, दोपहर 2 बजे गणधर वलय विधान,पंडित श्री कुमुद सोनी प्रतिष्ठा चार्य के निर्देशन में किया गया। आचार्यश्री पूजन और आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज के आशीर्वचन हुए। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि सांय 7.30 बजे से सूरजदेवी पाटनी सभागार में भजन संध्या में भजन गायक अजित पांड्या एण्ड पार्टी द्वारा समधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से आचार्यश्री वर्धमान सागर के सान्निध्य में दीक्षा समारोह सूरजदेवी पाटनी सभागार में आयोजित होगा। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज द्वारा दीक्षार्थी श्रावक आदेश्वर पंचौरी धरियावद के केश लोचन किए जावेगे। जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार मस्तक एवम् हस्तो हाथो में किए जायेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के लोग उमड़ें।
प्रचार मंत्री गौरव पाटनी राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
