शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने जिंदा पशु निर्यात कानून को रोकने के लिए सभी से सरकार को बाध्य करने की अपील की

देश

शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने जिंदा पशु निर्यात कानून को रोकने के लिए सभी से सरकार को बाध्य करने की अपील की

शाकाहार के प्रचार प्रसार में अपना जीवन तन मन धन समर्पित करने वाले डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने सभी से जिंदा पशु निर्यात रोकने के लिए सरकार से मांग करने की अपील सभी से की है कि इसके लिए सरकार को बाध्य करे की सरकार ऐसा कानून ना लाएं।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मैं डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे से हूं। जीवदया अहिंसा शाकाहार के क्षेत्र में कई सालों से कार्यरत हूं मुझे बहुत हैरानी हो रही है की 7 जून को केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें उन्होंने आपत्ति मंगाई है, live animal export के लिए।यानी जिंदा पशु निर्यात के लिए के लिए उन्हें परमिशन और उसके लिए आपत्ति मांगी है। जिसके लिए उन्हें law कानून बनाने है।

 

 

उन्होंने कहा की पहली बात तो जिंदा पशु का निर्यात करना कानून गुनाह है।
संविधान के जो आर्टिकल से उसके अनुसार। मगर बहुत बड़ी मात्रा में मांस निर्यात हो रहा है और अब तो जीवित पशु के निर्यात काटने के लिए हो रहे हैं, यह हमारे जैन शाकाहारी समुदाय के लिए तो बहुत दुखद घटना होगी।

 

 

 

मैं एक डॉक्टर के नाते हमने इसके विरोध में बहुत बड़ा जागरण कई सालों से चालू रखा है और बार-बार यह लाइव एनिमल एक्सपोर्ट विशेषकर बकरीद के समय होते है। उसके लिए हमने रोकने की कोशिश की है। हमने 6 जून 2019 मुंबई के ओवल ग्राउंड के ऊपर बहुत बड़ा अभियान चलाया था। और बहुत बड़ा प्रदर्शन भी हमने किया था। मुंबई के डॉक्टर कमलेश भाई शाह एवम कही संगठन इसमे सम्मलित हुए थे। मैने भी उसमे सक्रियता के साथ उसमे हिस्सा लिया था। मैं आप सबसे यही विनती करता आप सभी सक्रिय हो जाए सरकार के द्वारा कई कानून जो प्राणियों के विरोध में बन रहे हैं। उसका हम विरोध करें। और जीवदया, अहिंसा, शाकाहार, पर्यावरण रक्षण की मांग सरकार तक पहुंचाएं। और सरकार को यह बाध्य कर दे ऐसे गंदे कानून वो न लाए। जिससे प्राणियों पर अत्याचार होते रहे।
उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीवित पशुओं को एक्सपोर्ट क्यों? अब तक तो हो रहा था, पशु मांस का निर्यात, अब पशु ही होंगे निर्यात? कैसी पॉलिसी की तैयारी? सर्व संबंधित शाकाहारी समाज करें विरोध।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *