आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों में पंडित लालचंद जैन राकेश की सलेखना पूर्वक समाधि
डोंगरगढ़
आज 12 जून को पंडित लालचंद जैन राकेश की अंततः अपने आराध्य की शरण में अपनी मंजिल को पा ही लिया।
विवरण
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के पावन सानिध्य में पंडित लाल चंद जैन राकेश की सल्लेखना संपन्न हुई। आचार्य श्री के पावन सानिध्य में सल्लेखना दिनांक 9 जून 2023 को प्रारंभ हुई थी । उन्होंने आचार्य श्री के समक्ष 10 प्रतिमा का व्रत अंगीकार किया एवं दिनांक 11 जून 2023 को आजीवन एक टाइम जल आहार का नियम लिया। आज दिनांक 12 जून 2023 को लगभग 1:00 बजे प्रातः काल मे णमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ गुरु आशीर्वाद से सल्लेखना पूर्ण समाधि संपन्न हुई ।
जीवन के अंतिम समय में गुरु चरणों में होना उससे भी अनुपम होता है जब सल्लेखना पूर्वक गुरु चरणों में समाधी हो।
सभी को यह भावना भानी चाहिए की इतना तो कर दो स्वामी समाधि पुरी जब प्राण तन से निकले देहांत के समय भी तुमको ना भूल पाए। शत्रु अगर कोई संतुष्ट उसको कर दू परिवार मित्र जन को सबको क्षमा कराऊ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
