पुण्य से घबराकर,उब कर यदि मंदिर आ जावे तो मोक्ष के दरवाजे आज ही खुल जायेगे सुधासागर महाराज

धर्म

पुण्य से घबराकर,उब कर यदि मंदिर आ जावे तो मोक्ष के दरवाजे आज ही खुल जायेगे सुधासागर महाराज
झांसी
पूज्य मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज ने कहा कि-जो बड़े महाराज होते है मोक्ष जाने वाले हैं वो गर्मी के दिनों में चलाकर पहाड़ पर जाकर नही रहते है लु लगने की संभावना,गला सुखने लगता ही। फिर श्री गर्म शिलाओं पर सामायिक आदि करते हैं मोक्षगामी जीव गर्म स्थानों पर गर्मी मे,सर्दी में नदी किनारे रहते है वो मोक्ष के दरवाजे खोलते है।. जो इन सब दुखों में भी दुखी नहीं हो वो जीव मोक्ष जायेंगें।

 

 

पूज्य श्री ने कहा मोक्ष के दरवाजे एवम
-भगवान बनने के लिए कुछ नहीं करना संसार के सारे दुख आये लेकिन उन दुखों मे दुखी नहीं हो, जिनकी किस्मत में पुण्य है फिर भी पुण्य का नकारे वह धर्मात्मा है। नमक खाना षडरस व्यंजन खाना लिखा है फिर भी वह नमक, रसवाला भोजन का त्याग कर देवे।जो पुण्य से घबराकर,उब कर यदि मंदिर आ जावे तो मोक्ष के दरवाजे आज ही खुल जायेगे।

पूज्य श्री ने कहा-कमजोर व्यक्ति पर अत्याचार नही करना, और कमजोर की आंख में आंसु नही आने देना।यदि बलजोर को कमजोर परेशान संकट देवे तो बड़ी बात नही लेकिन बडा कमजोर को परेशान नही करे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *