अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज का तेदूखेड़ा में हुआ मंगल आगमन

धर्म

अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज का तेदूखेड़ा में हुआ मंगल आगमन
तेंदूखेड़ा
शनिवार की प्रातः बैला में अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज का तेदूखेड़ा में हुआ मंगल आगमन हुआ।

 

नगर वासियों ने 3 किलोमीटर पहले जाकर गाजे बाजों के साथ मुनि संघ की अगवानी की नगर आगमन के साथ पूज्य मुनि संघ पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा जहां भक्ति भाव के साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का भक्तिमय पूजन किया गया। इसके उपरांत पूज्य मुनि श्री के मंगल प्रवचन हुए।

 

इन अनुपम क्षणों में 1008 कक्षाओं के द्वारा पूज्य मुनि श्री के वचनों से मंगल अतिशय कारी शांति धारा एवं पूज्य मुनि श्री द्वारा रचित शांतिनाथ महामंडल विधान किया गया। इस महामंडल विधान की समस्त क्रियाएं विधानाचार्य शुभम जैन के द्वारा संपन्न हुई।
पूज्य मुनि श्री के द्वारा अरहम योग करवाया जाता है जो सभी के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। यह सचमुच महासंत है।

पूज्य मुनिसंघ की ग्रीष्मकालीन वाचना का सौभाग्य लगभग 100 दिन तक शहपुरा भिटोन नगर एवम सकल जैन समाज को प्राप्त हुआ था। पूज्यश्री ने वाचना उपरांत अतिशय क्षेत्र कोनी जी से शुक्रवार को मंगल विहार किया और शनिवार की सुबह तेंदूखेड़ा नगर में मंगल आगमन हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *