निर्यापक श्रमण समयसागर महाराज संघ का 2023 संभावित चातुर्मास विदिशा में संपन्न होगा
विदिशा
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के प्रथम निर्यापक श्रमण मुनिश्री समयसागर ज महाराज ससंघ(13 मुनिराज, 9 क्षुल्लक) का संभावित चातुर्मास-2023 शीतलधाम विदिशा में संपन्न होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुये श्री सकल दि. जैन समाज विदिशा के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया वरिष्ठ निर्यापक मुनिश्री समयसागर महाराज आचार्य श्री के प्रथम शिष्य एवं गृहस्थ जीवन के भाई है,तथा 2014 में आचार्य गुरूदेव ने ससंघ चातुर्मास उपरांत विहार किया था तभी से आप उप संघ के रुप में धर्म प्रभावना कर रहे है। लगभग 9 वर्ष उपरांत आपके विदिशा नगर में पधारने एवं चातुर्मास की सम्भावना है। वर्तमान में आपके साथ मुनिश्री प्रशस्तसागर जी, महाराज,मुनिश्रीमल्लिसागर जी, महाराज,मुनिश्री आनंदसागर जी, महाराज,मुनिश्री निर्ग्रन्थसागर जी महाराज,
मुनिश्री निर्भ्रान्तसागर जी महाराज,मुनिश्री निरालससागर जी महाराज,
मुनिश्री निराश्रवसागर जी महाराज,मुनिश्री निराकारसागर जी महाराज,
मुनिश्री निश्चिन्तसागर जी महाराज,मुनिश्री निर्माणसागर जी महाराज,
मुनिश्री निशंकसागर जी महाराज,मुनिश्री निर्लेपसागर जी महाराज सहित
विगत वर्ष कुन्डलपुर में हुई क्षुल्लक महाराज की दीक्षाओं में
क्षुल्लक औचित्यसागर जी महाराज,क्षुल्लक गहनसागर जी महाराज। नगर गौरव क्षुल्लक कैवल्यसागर जी महाराज,क्षुल्लक सुदृढ़सागर जी महाराज,क्षुल्लक समकितसागर जी महाराज,
क्षुल्लक उचितसागर जी महाराज,क्षुल्लक अथाहसागर जी महाराज,
क्षुल्लक उत्साहसागर जी महाराज,क्षुल्लक अमापसागर जी महाराज सहित अन्य वाल ब्र.भैयाजी है। मुनि संघ का विगत कुछ दिनों पूर्व बीनाबारह से विहार सागर की ओर हो चुका है।ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी 2023 का चातुर्मास भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के चार कल्याणक से पवित्र नगरी विदिशा नगर में होगा।
उपरोक्त खबर से विदिशा नगर की जैन समाज में भारी उत्साह है तथा आगामी दिनों में निर्यापक पूज्य मुनिसंघ के मंगल अगवानी की प्रतीक्षा कर रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
