परम गुरु भक्त इंदौर समाज के गौरव संजय मैक्स ने समता पूर्वक आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की सन्नघी मानव देह को त्याग किया
डोंगरगढ़
परम गुरु भक्त इंदौर समाज के गौरव संत सेवा में सक्रिय संजय मैक्स का पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की निश्रा में समता पूर्वक समस्त प्रकार के आहार का त्याग कर अपनी मानव देह का त्याग किया।
इन्होंने संत सेवा को सदा अपना लक्ष्य माना एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की आशीर्वाद एवं प्रेरणा से चल रहे अनेक निर्माण कार्यों को अपने निर्देशन में सक्रियता के साथ संपादित किया। पूज्य गुरुदेव को पुनः इंदौर लाने में भी इनका अमूल्य योगदान माना जाता है। महामना के निधन के समाज ने एक अमूल्य रत्न को खो दिया। जीवन का अंतिम लक्ष्य समाधि होना चाहिए वैसा ही इन्हें प्राप्त हुआ वो भी आचार्य गुरुवर के समीप रहकर।
मुकेश जैन ढाना से मिली जानकारी अनुसार उनकी समस्त अंतिम क्रियाएं 5 जून को सुबह 6:00 बजे चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में होगी
ऐसे व्यक्तित्व को भावभीना नमन
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
