आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जीवन प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित था मोहनलाल यादव

धर्म

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जीवन प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित था मोहनलाल यादव
भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा में महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज को पुरे सदन ने स्मरण कर भावभीनी विनयांजलि समर्पित की। तारीख 1/7/24 सोमवार विधानसभा सत्र मे जन प्रिय लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वे एक सर्व मान्य संत थे और उनका पूरा जीवन प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित था इसी श्रृंखला में मां अहिल्या की नगरी के गौरव शाली केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने भी अपने संस्मरण सुनाते हुए उन्हें विनयांजलि समर्पित की।

 

 

 

 

विश्व जैन संगठन एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू मध्यप्रदेश सरकार से निवेदन करते हुए मांग करते हैं की मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार से मांग करें की महामाहिम समाधिस्थ संत आचार्य श्री विद्यासागर जी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाए

 

 

 

एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक योजना आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी के नाम से शुरू की जाए और मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी का चित्र लगाया जाए।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *