संतो से निवेदन करो, समाज को चेताओ और जगाओ
उक्त शीर्षक पढ़ आप चौकें नही केवल पूरा पढ़कर जुट जाएं उक्त कार्य मे। वर्तमान परिस्थितियों में जहां बेटियों के साथ लव जिहाद जैसी घटनाएं अधिक मात्रा में सुनने को मिल रही है और कुछ ऐसी घटनाएं भी घट रही है कि बच्चों का ब्रेन वाश कर उन्हें धर्म परिवर्तन की ओर अग्रसर किया जा रहा है ऐसी परिस्थितियों में हम सबको जगाने और चेताने की आवश्यकता है। सबसे बड़ी बात हमारे संतो मुनियों और आर्यिका माताओं से हम निवेदन करें कि अपनी वाणी के माध्यम से *लव जिहाद, लिव इन रिलेशनशिप,मॉडल बनने या खुलेपन के चक्कर मे जीवन बर्बाद न करने* जैसे विषयों पर सावचेत करते हुए अपने प्रवचनों को केंद्रित करें। संतो के द्वारा दिए गए प्रवचनों का गहरा प्रभाव समाज पर पड़ता है और परिवर्तन जल्दी आने की संभावना रहती है।
आवश्यकता है गहराई से चिंतन मनन करके इन विषयों पर अब खुले रूप में बोलना ही होगा कोई भी बेटी हमारी श्रद्धा या साक्षी ना बने और कोई भी बेटा धर्म परिवर्तन की चपेट में ना आ जाए।

ना जाने कितने दरिंदे अपना जाल बिछाए हुए बैठे हुए हैं उस जाल में कोई हमारा अपना ना फंस जाए बस इतने ही चिंतन की आवश्यकता है।
समाज के प्रबुद्ध वर्ग, श्रावक श्रेष्ठियों, संतो से जुड़े हुए पदाधिकारियों एवं समाज के अग्रणी पंक्ति में आने वाले महानुभावों से निवेदन है कि इस विषय को गहराई से लें और एक मुहिम बनाकर समाज में अलख जगाने का कार्य किया जाए।
संजय जैन बड़जात्या,कामां राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री,जैन पत्रकार महासंघ
