फलासिया में युवा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत

धर्म

फलासिया में युवा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत

फलासिया ( उदयपुर )।

अखिल भारतवर्षीयय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन जंबूद्वीप हस्तिनापुर, राष्ट्रीय महामंत्री उदय भान जैन जयपुर ,राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर ,प्रदेश मंत्री धनपाल गंगावत उदयपुर जिला अध्यक्ष जिला उदयपुर देहात सुनील जैन ऋषभदेव( उदयपुर) का अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष कार्तिक जैन एवं फलासिया पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया,बैठक में संगठन की मजबूती, बुलेटिन की सदस्यता अभियान तथा जैन धर्म की प्रभावना को बढ़ाने पर हुई चर्चा ।

 

 

डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने 1977 से स्थापित युवा परिषद् संगठन की उपलब्धियों के संबंध में युवाओं से विस्तृत चर्चा की।
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने युवा परिषद के संगठनात्मक बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए युवा परिषद की आवश्यकता पर प्रकाश डाला,युवा परिषद् द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र युवा परिषद् बुलेटिन मई 2023 अंक का विमोचन कराया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने देश के युवाओं की एक मात्र संस्था युवा परिषद् की अधिक से अधिक युवाओं व समाज को युवा परिषद बुलेटिन की सदस्यता दिलाने पर जोर दिया । कार्तिक जैन अध्यक्ष युवा परिषद् ने बताया की बैठक में फलासिया के पदाधिकारी महामंत्री जितेंद्र शाह ,पवन जैन , कुलदीप जैन, कमलेश जैन, फलासिया जैन समाज के अध्यक्ष कुंदन चंपावत , नरेश जैन, धनपाल जैन ,वीरेंद्र जैन, समाज के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हुए।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *