निर्यापक मुनि श्री संभवसागर महाराज संघ के आशीर्वाद उपरांत सभी बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाई गई
विदिशा
8 जनवरी का दिन विदिशा नगर का एक ऐतिहासिक दिन बन गया जब यहा पर सकल दि. जैन समाज के लगभग पांच सौ से ऊपर कार्यकर्ताओं ने नगर के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में जाकर आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद की दो बूंद स्वर्णप्राशन की पिलाई।
इनका रहा सहयोग
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया इस कार्य में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित स्थानीय विधायक मुकेश टंडन एवं जिला कलेक्टर श्री अंशुलगुप्ता मुख्य कार्यपालक अधिकारी ओ. पी. सनौडिया जिला शिक्षा अधिकारी एस पी सिंह जाटव जी सहित महिला बाल विकास अधिकारी विनीता कांसवा के विशेष सहयोग से सभी स्कूलों में उत्साह पूर्ण माहौल रहा। 

प्रातःकाल कार्यक्रम का शुभारंभ कांच मंदिर के पास बने विशेष पांडाल में निर्यापक मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज मुनि श्री संस्कार सागर महाराज के आशीर्वाद के उपरांत सभी बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया विदिशा नगर में शीतलहर होंने से नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों का शासकीय अवकाश घोषित था विदिशा नगर में “स्वर्णप्राशन” का कार्य पुख् नक्षत्र में गुरुवार के दिन ही होंना निश्चित था इसलिये सभी स्कूलों में एक साथ प्रारंभ किया गया जिसमें नर्सरी से पांचवीं तक के छोटे बच्चों के अभिभावक स्वंय अपने बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाने के लिये माधवगंज चौक पर कांच मंदिर स्थित पांडाल में लेकर आये एवं सभी स्कूलों में भी बच्चों को यह स्वर्णप्राशन की दवा निःशुल्क पिलाई गई।




यह औषधि स्वस्थ्य बच्चों को यदि प्रत्येक माह में एक बार पिला दी जाये तो बच्चे निरोग बने रहते है आशी वैद्य
सबसे बड़ी बात देखने आई कि इस दवा को आचार्य गुरुदेव का आशीर्वाद मानकर जाति धर्म से परे हटकर पेरेंटस ने बच्चों को यह दवा पिलाई
उपरोक्त संदर्भ में आशी वैद्य ने बताया कि यह औषधि स्वस्थ्य बच्चों को यदि प्रत्येक माह में एक बार पिला दी जाये तो बच्चे निरोग बने रहते है उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा वह मौसमी बीमारियों से बचे रहते है।
यह कार्य गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सफल हुआ है संभवसागर महाराज
इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह कार्य गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सफल हुआ है।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन,एस .डी.एम एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री मति विनीता कांसवा ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की संयोजना में श्रीमति ममता जैन,न्यू जैन हायर सेकेन्ड्री स्कूल, रियाजैन सी.ए तथा नेहा जैन सी. ए ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं संचालन मुकेश जैन बड़ाघर ने किया इसके साथ साथ नगर के समस्त महिलामंडलों एवं समग्र पाठशाला समिति से जुड़ी समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं मुनि सेवक समिति के सभी सदस्यों ने सभी स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन से मिलकर के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के संयोजक संजय सेठ,अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी बड़ू,महामंत्री प्रदीप जैन एल आई सी, वित्त प्रभारी स्वतक जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया “स्वर्ण प्राशन” के इस महत्वपूर्ण कार्य में जिला प्रशासन, तथा समस्त स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान मिला तथा जैन समाज के सभी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने सभी केन्द्रों पर उत्साह पूर्वक कार्य का निर्वाहन किया संयोजक संजयसेठ ने सभी का आभार प्रकट किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

