अनेक आयामों को लेता हुआ व धार्मिक अध्ययन कराता हुआ श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर अभूतपूर्व रहा ।
रामगंजमंडी
अनेक धार्मिक आयोजन रामगंजमंडी नगर मे हुए, धार्मिक शिक्षण शिविर भी कई हुए लेकिन विगत दिनों मे 14 मई 2023 से शुरू हुए संस्कार शिविर में दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए विद्वान जन ने अपने शिक्षण से सभी को ज्ञान कराया जिसमे पूजन कैसे करना, बच्चो को धार्मिक ज्ञान क्राफ्ट के साथ बड़ो को इष्टोपदेश भक्तामर का अध्ययन करना आदि सम्मिलित है । इस शिविर मे अब तक हुए शिविर मे सबसे ज्यादा जन सम्मलित हुए । समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ सभी समाजजन का पूर्ण सहयोग रहा
श्रीमान प्रशांत जी “आचार्य” को जाता है इसका श्रेय
इस आयोजन की आधारशिला रखने एवम सफलता के शिखर तक ले जाने का श्रेय श्रीमान प्रशांत जी “आचार्य” को जाता है जिन्होने एक कीर्तिमान लिख दिया । इस शिविर मे उनका जो समर्पण रहा, उनके द्वारा जो ज्ञानार्जन कराया गया सचमुच शब्दों मे बया कर पाना संभव नहीं है । यह शिविर ऐसा रहा जितने जन जुडे उतने आज तक नहीं जुडे है । युवाओं ने पूजन अभिषेक करने की प्रक्रिया को जाना उन्होने ऐसे युवाओं को जोड़ा जो धर्म से विमुख थे साथ ही जब परीक्षा हुयी तब इन्ही युवाओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए ।

अतिशयोक्ति होगी ऐसा कहना पर इस शिविर की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम ही होगी ।

इस शिविर का प्रभाव साफ़ दिखने लगा है कि अब युवाओं की संख्या अभिषेक पूजन करने हेतु बढने लगी है ।

इस शिविर की प्रेरणा देने मे सुरेश कुमार बाबरिया के साथ-साथ ही समाज के वरिष्ठ श्रीमान अजित सेठी केवलचंद लुहाडिया दिलीप विनायका नरेश बाकलीवाल महेंद्र ठोरा पदम् सुरलाया के साथ उन सभी को जाता है जिन्होने अपना तन मन धन इस शिविर को समर्पित किया
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
