नेत्रदानी स्वर्गीय श्री शुभम जैन सबदरा स्मृति में हुआ रक्तदान
रामगंजमंडी
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, श्री वीर जैन सोशल ग्रुप सुप्रभात समूह रामगंजमंडी द्वारा नेत्रदानी स्वर्गीय श्री शुभम जैन सबदरा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
यह शिविर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें सभी ने अपना सहयोग दिया जिसमे 102 यूनिट रक्तदान हुआ। शुभम समाज सेवा व नेक कार्यों से जुड़े हुए थे। विगत दिनों पूर्व उनका आकस्मिक निधन हो गया था। सभी स्वयंसेवी संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर सच्ची श्रद्धांजली दी हैं।

इस कार्य में श्रीराम ब्लड बैंक कोटा से आई टीम के प्रमोद मेहता टेक्निशन,अंकुर, सुरेश जैन नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।
21 व्यक्तियों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे

इस शिविर में शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्रों के सहयोग से 21 व्यक्तियों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे। साथ ही इसमें भारत विकास परिषद के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
