सुकेत__ अरनिया पंचायत में भगवान देवनारायण की पूर्णावती के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों के स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर विधायक मदन दिलावर , भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा, जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह, प्रधान कलावती मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास व रामरतन शर्मा , भाजपा नेता वीरेन्द्र जैन ,पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़, ने विचार व्यक्त किये । उदबोधन में सभी नेताओं ने केन्द्र सरकार के बजट की सराहना की । सरपंच प्रतिनिधि बसन्त गुर्जर, पूर्व सरपंच रामदयाल, देवकरण गुजर,शोभराम गुजर,लक्ष्मण गुजर, ओम मेघवाल,गंगाराम आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन दौलत धाकड़ के किया व धन्यवाद देते हुए पूर्व सरपंच रामदयाल गुर्जर ने ग्रामीणों की ओर से अरनिया से गोला की सड़क का निर्माण करवाने के लिए तत्कालीन कृषि उपज मंडी चेयरमैन नरेन्द्र राजा का विशेष आभार जताया ।
