गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ का शांतिनाथ जैन मंदिर में मंगल प्रवेश –

धर्म

गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ का शांतिनाथ जैन मंदिर में मंगल प्रवेश
निवाई

शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आयोजित धर्म सभा में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण दुनिया सुख और शांति के लिए ही धर्म करती है धर्म को जानने के लिए व्यवहार और निश्चय जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी अज्ञानी मत बनो जिज्ञासु बनो। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने सभी श्रद्धालुओं को अपने जीवन को सुखमय एवं अनुशासित बनाने पर जोर दिया। इससे पूर्व सन्त निवास पर आर्यिका संगम मति माताजी एवं विभाश्री माताजी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सन्त निवास पर धर्म सभा का संचालन महावीर प्रसाद पराणा ने किया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी का मंगलवार को सन्त निवास नसियां मंदिर से विहार करके शांतिनाथ जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। माताजी का भव्य मंगल प्रवेश का जुलुस नसियां मंदिर से विहार कर अहिंसा सर्किल झिलाय रोड होते हुए अग्रवाल जैन मंदिर पहुंचा जहाँ पर समाज के श्रद्धालुओं ने एंव विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल णमोकार महिला मण्डल ने माताजी के पादप्रक्षालन एवं आरती उतारकर स्वागत सत्कार किया। माताजी का जुलूस अहिंसा सर्किल से रवाना होकर झिलाय रोड होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पंहुचा जहाँ अग्रवाल मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन मंत्री कजोड़मल जैन महावीर प्रसाद पराणा नेमीचंद सिरस विष्णु बोहरा रामपाल जैन सुनील भाणजा मनोज पाटनी मोहनलाल चंवरिया महेन्द्र चंवरिया सुरेश भाणजा त्रिलोक रजवास संजय सोगानी गिर्राज चंवरिया महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी पिंकी कठमाणा हेमा बनेठा रितु चंवरिया सुनीता बडा़गांव शकुंतला भाणजा संजू जौंला रेखा भाणजा सुनीता सावंलिया सहित सभी महिला मण्डल की महिलाओं ने माताजी के चरण प्रक्षालन कर अगुवानी की। जौंला ने बताया कि माताजी ने अग्रवाल जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ। विमल जौंला व सुनील भाणजा ने बताया कि धर्म सभा का मंगलाचरण सतीश भाणजा अजीत काला एवं मुन्नी देवी जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *