रामगंजमंडी वेदी प्रतिष्ठां

रामगंजमंडी के इतिहास का स्वर्णिम पल वर्ष 1992

धर्म
रामगंज मंडी के इतिहास में ऐसा आया था स्वर्णिम अवसर
 श्री पदम सुरलाया की कलम से 
रामगंजमडी
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा स्थापना एवं बघेरवाल दिगंबर जैन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन एक ही दिन हुआ 17 अप्रैल 1992 जिस दिन मंदिर जी में महावीर जिनालय में वेदी प्रतिष्ठा मंदिर जी की स्थापना हुई, ज्ञात रहे कि शिखरबंद मंदिर जी का निर्माण श्रीमती हगाम  बाई धर्मपत्नी श्री बापूलाल बाबरिया दोतडा वालों द्वारा करवाया गया,जिनालय के निर्माण में श्रीमती हगाम बाई की लगन इस कदर लगी हुई थी कि उन्होंने संकल्प कर लिया जिनालय का निर्माण करवाना ही है। और इनके उस संकल्प को पूर्ण करने में उनके  पुत्र प्रमोद कुमार  बाबरिया एवं उनकी पुत्र वधू रजनी  बाबरिया द्वारा पूरा पूरा सहयोग दिया गया, और उनकी भावना को पूर्ण किया।
रथयात्रा
 
 श्री पदम सुरलाया ने बताया जो इन पलो के साक्षी थे, उन्होनें बताया वेदी प्रतिष्ठा के 1 दिन पूर्व महावीर जयंती का शुभ अवसर था, जिसमें रथ यात्रा में श्री अजितनाथ चैत्यालय जो कि श्री नेमीचंद  सुरलाया के आवास पर था जो उनके पुत्र भी है, वहां से रथ में अजितनाथ भगवान को विराजमान कर महावीर जिनालय में लाया गया,साथ ही रथ यात्रा में महिलाए केसरिया वस्त्र धारण कर मंगल कलश लेकर एवं पुरूष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण कर झूमते गाते नवीन जिनालय में जाकर वेदी शुद्धि कर याग मंडल विधान किया गया।
वही दूसरे दिन वेदी प्रतिष्ठा के साथ वेदी में मूलनायक के साथ अजितनाथ भगवान को भी विराजमान किया गया। यह विधि विधान की क्रियाएं पंडित श्री लाडली प्रसाद जैन सवाईमाधोपुर,व भोपाल के आए रेडियो सिंगर भरत जैन की स्वर लहरियों के बीच हुआ इसी के साथ वर वधु की शोभायात्रा बिंदोरी भी शामिल थी एवं सभी आयोजन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ के तत्वाधान एवं बघेरवाल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी के संयुक्त तत्वावधान में बघेरवाल दिगंबर जैन समाज के अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान फूलचंद  सावला, एवं केंद्रीय मंत्री श्री हुकमचंद  ठौरा, सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक श्री नेमीचंद  सुरलाया एवं रामगंजमंडी, बघेरवाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री कस्तूरचंद  बाबरिया दोतडा वाले रामगंजमंडी बघेरवाल दिगंबर जैन समाज के महामंत्री करुणेश  जैन दौराया, विशिष्ट अतिथि चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री अमोलकचंद चंद जैन (चूना वाले) कोटा,रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज के संरक्षक श्री मदनलाल  चांदवाड़, अध्यक्ष पन्नालाल सेठी, मंत्री केवलचंद लुहाडिया, राजमल  लुहाडिया कस्तूरचंद सांवला एवं कई विशिष्ट जनों के सानिध्य में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए।
  विवाह सम्मेलन 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
 सामूहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे एवं 17 अप्रैल को प्रातः काल बेला में रथ यात्रा एवं वर वधु की शोभायात्रा भी एक साथ ही रामगंज मंडी के प्रमुख बाजारों में होती हुई मंदिर जी में वेदी प्रतिष्ठा श्री जी विराजमान करने के पश्चात वापसी साबू क्रीडांगण में पहुंची रास्ते में रामगंज मंडी की सभी सामाजिक संस्थाओं ने भरपूर स्वागत किया। एवं इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की खूब सराहना की धर्म के साथ ही इस तरह का आयोजन अपने आप में विशिष्टता को प्रदान करता है ऐसे आयोजन कि आज के समाज को अत्यंत आवश्यकता है साबू क्रीडांगण में समारोह में सभी विशिष्ट जन उपस्थित हुए सभी का स्वागत सत्कार किया गया। मंच का संचालन पदम कुमार सुरलाया ने किया वर वधु के फेरों के पश्चात सभी ने आशीर्वाद दिया एवं उनके नवजीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की अंत में मंत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुबह और शाम को बघेरवाल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। सभी ने समारोह में बढ़-चढ़कर उत्साह से भाग लिया एवं भूरी भूरी प्रशंसा की आज भी कई लोग उस आयोजन के संबंध में अपने संस्मरण सुनाते रहते हैं जिससे पुरानी यादें मानस पटल पर पुनः अंकित हो जाती है। श्री सुरलाया का आभार जो इन स्म्रतियों को पुनर्जीवित किया।
    संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *