जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रामगंज मंडी को जिला बनाने की मुहिम को जन जागरूकता और दृढ़ इच्छा शक्ति की है जरूरत

राज्य

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रामगंज मंडी को जिला बनाने की मुहिम को जन जागरूकता और दृढ़ इच्छा शक्ति की है जरूरत
रामगंजमंडी
यह भली-भांति सभी जानते हैं कि जीवन को जीने के लिए एवं आम जिंदगी में हर तरह की सुख सुविधा हमारे नगर में हो और हमारा नगर एक आदर्श नगर हो लेकिन विधि का विधान कहें कि हम औद्योगिक दृष्टि से व्यापारिक दृष्टि से संपन्नता की ओर है। इस पर हमने विचार किया कि हम फिर भी आज पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में अपना जीवन जी रहे हैं।

 

 

क्या नगर की जनता ने इस पर सोच विचार किया इसका मुख्य कारण जनता की जागरूकता की कमी जो हम चुने हुए प्रतिनिधि को भेजते हैं वह भी जनता की जागरूकता की कमी को देखकर रामगंजमंडी को अभावग्रस्त रखते हैं। क्या रामगंज मंडी जिला बनना चाहिए या नहीं क्या रामगंजमंडी जिला बनने की प्राथमिकता नहीं रखता है। जब चुनाव आते हैं तो कहा जाता है कि नगर पालिका पंचायत विधायक सांसद एक ही दल का बनाया जाए और बड़े आराम से कहा जाता है की कड़ी से कड़ी जोड़ो यहां तक की विगत इतने वर्षों तक कड़ी से कड़ी जुड़ी हुई है लेकिन क्या मिला रामगंजमंडी को इसका मुख्य कारण यही नजर आता है। यह तभी संभव है जब हम रामगंज मंडी नगर को जिला बनाएंगे और जिला तब ही बनेगा जब हम एक आवाज एक स्वर एक बुलंदी के साथ बैर भाव और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रामगंज मंडी नगर के लिए सोचें और जनता भी

 

जागरूकता दिखाते हुए आगे आए तभी जाकर रामगंजमंडी जिला बन सकता है। लोक लोभावन वादों को अब स्वीकार नहीं करना चाहिए।
आगे बढ़कर इस मुहिम में जन जन आगे आए और जिला बनाओ संघर्ष समिति को एक आवाज दे और एक नया आंदोलन का रूप दें। इतिहास गवाह है जब-जब जनता जागी। जब जब जनता सड़क पर आई है सरकार की शामत आई है।
जब जनता सड़क पर आ जाती है और नगर की जनता जब जन जागरूकता के साथ सामने आ जाती है। तो वह चीज होती है जो झांसी की रानी ने करके दिखाया था। हमें भी क्रांति का बिगुल बजाना होगा एक अलख जगानी होगी और रामगंज मंडी को जिला जिला बनाने की मुहिम को एक आवाज देनी होगी ताकि पूरा देश जान सके की नगर की जनता भी चाहती है कि नगर जिला बने।
सोचो सोचो अभी कुछ ना कर सके तो अभी नहीं तो कुछ नहीं रामगंज मंडी का काम अब कोटा नहीं केवल रामगंज मंडी हो। और हर घर से यही आवाज आनी चाहिए
हर घर से आए आवाज
रामगंज मंडी पहने जिला बनने का ताज
सोमवार को 1 घंटे के लिए छोड़े कामकाज
जिला बनाने की मुहिम को दे एक आवाज।
एक अपील अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *