शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल की पुस्तक शाकाहार जीवन का आधार का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया
उदयपुर
सेक्टर 11 मे पंच कल्याणक के शुभ अवसर पार “ ग्लोबल प्राकृत / जैनोलॉजी “सेंटर का शिलान्यास राजस्थान के मुख्यमंत्रीं श्री अशोक गहलोत के करकमलो से हुआ !
इस पुनीत मंगल अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा शाकाहार प्रचारक डॉ . कल्याण गंगवाल की नई चित्रमय किताब “ सुखी जीवन का आधार – शाकाहार “ का लोकार्पण मुख्यमंत्री के कर कमलो से हुआ !

आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज समस्त संघ का मंगल सानिध्य भी मिला !

इस अवसर पर डॉ .गंगवाल को उनके द्वारा अहिंसा / शाकाहार / प्राणीं रक्षा / जैन जीवन शैली के प्रचार प्रसार के कार्य के लिये सम्मानित किया गया ! उनकी यह पुस्तक शाकाहार के प्रचार में उपयोगी साबित हो रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
