1008 भगवान शांतिनाथ का जन्म – तप – मोक्ष कल्याणक महोत्सव शांतिधारा दिवस के रूप में निर्वाण लाडू समर्पित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रामगंजमंडी
भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप, मोक्ष कल्याण महोत्सव शांति धारा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह से ही नगर वासियों में इसको लेकर खासा उत्साह देखा गया सर्वप्रथम मूलनायक शांतिनाथ भगवान के चरणों में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा की गई। इसके उपरांत नित्य नियम पूजन कर निर्वाण कांड बोलते हुए मूलनायक भगवान के समक्ष भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
वही इसके उपरांत भक्ति का सैलाब काफी देखने को मिला। सामूहिक रूप से मंदिर के प्रांगण में उत्साह के साथ मनाते हुए श्रीजी का अभिषेक शांति धारा की गई। इस आयोजन में युवाओं के उत्साह को भी देखा गया वही पाठशाला में पढ़ने वाले छोटे बच्चे भी कम उत्साह से नजर नहीं आ रहे थे।
शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप, एवं मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर के अंतर्गत आज प्रातः कालीन बेला में श्रीजी के प्रथम अभिषेक पुण्य लाभ श्रेष्ठी श्रीमान कैलाशचंद जगदीशचंद बुरनखेड़ी वालो को प्राप्त हुआ। व
प्रथम शांतिधारा पुण्य लाभ

ब्रह्म.रीना दीदी, गणेश जैन, मोहित जैन (ढाबला वाले)परिवार को मिला
द्वितीय शांतिधारा पुण्य लाभ श्रीमान कैलाशचंद जगदीशचंद बुरनखेड़ी वालों को प्राप्त हुआ। तृतीय शांतिधारा पुण्य लाभ प्रकाशचंद दीपक जैन हरसौरा परिवार जयपुर को प्राप्त हुआ।
श्रीजी का अभिषेक शांति धारा उपरांत भक्ति भाव के साथ नित्य नियम पूजन के उपरांत निर्वाण कांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया । रेखा बाबरिया पूजा बाबरिया द्वारा सुंदर निर्वाण लाडू बनाया गया जिसको देखते ही मन से वाह निकल उठा ।

इन मांगलिक पलों में भक्ति उमंग के साथ प्रभु शांतिनाथ भगवान की अभूतपूर्व भक्ति करते हुए शांतिनाथ महामंडल विधान किया गया। महामंडल विधान का पुण्य लाभ श्रीमान कैलाशचंद, जगदीशचंद परिवार (बुरनखेड़ी वालें) एवम श्रीमान् भगवानस्वरूप, पदमकुमार (खानपुर वालें) को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।

समस्त आयोजन आकाश जैन आचार्य, प्रशांत जैन आचार्य एवं सिद्धार्थ जैन शास्त्री के निर्देशन में सानंद संपन्न हुआ ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
