मुनि श्री 108 संकल्प सागर एवं सद्भाव सागर महाराज करेंगे अजमेर में चातुर्मास भीषण गर्मी में 600 किलोमीटर का पैदल विहार कर महाराज आएंगे अजमेर

धर्म

मुनि श्री 108 संकल्प सागर एवं सद्भाव सागर महाराज करेंगे अजमेर में चातुर्मास भीषण गर्मी में 600 किलोमीटर का पैदल विहार कर महाराज आएंगे अजमेर
अजमेर

आचार्य श्री 108विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री संकल्प सागर महाराज एवं मुनि श्री सद्भाव सागर महाराज का 2023 पावन चतुर्मास अजमेर नगर में होने जा रहा है।

यह घोषणा आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने भोपाल में की अजमेर से श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के महावीर अजमेरा,सुनील पालीवाल, विपिन चांदीवाल, अशोक अजमेरा अनुराग बोहरा एवं सुबोध बड़जात्या ने श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज वर्तमान में भोपाल में विराजमान है वहां अजमेर समाज के द्वारा श्रीफल अर्पित करने के पश्चात अजमेर चतुर्मास की घोषणा हुई।

 

 

भोपाल से अजमेर तपती भीषण गर्मी में 600 किलोमीटर पैदल विहार फिर होगा अजमेर चातुर्मास

मुनि श्री 108 संकल्प सागर एवं मुनि श्री 108सद्भाव सागर ज महाराज 600 किलोमीटर का पैदल विहार कर के अजमेर की पावन धरा पर चतुर्मास करेंगे।

अजमेर वासियों की भक्ति उत्साह पूर्ण हैं आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज
भोपाल में विराजमान आचार्य श्री 108विशुद्ध सागर महाराज ने चातुर्मास घोषणा के पूर्व कहां की अजमेर वासियों की मुनि भक्ति गजब उत्साह पूर्ण है। मुनि संकल्प सागर एवं मुनि सद्भाव सागर अद्भुत धर्म प्रभावना करने में सक्षम है।दोनों मुनिराज के चातुर्मास से अजमेर में धर्म की अभिवृद्धि होगी।

अजमेर जैन समाज में हर्ष का वातावरण

चतुर्मास की घोषणा से अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी जगह काफी उत्साह नजर आया है सभी संस्था समिति आदि के पदाधिकारियों ने चतुर्मास अजमेर को प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *