काठमांडू जैन मन्दिर में दस लक्षण महामंडल विधान का आयोजन*

धर्म

काठमांडू जैन मन्दिर में दस लक्षण महामंडल विधान का आयोजन*
काठमांडू


श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में दस लक्षण महापर्व बड़े ही धूम धाम से मनाए जा रहे है ।*

सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष अनिता जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल में श्री जी के अभिषेक , शांतिधारा,नित्य पूजन के बाद संगीत मय विधान मंडल की पूजा भव्य रूप से की जा रही हैं।

 

 

मन्दिर व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष मुनेश जैन के अनुसार साय काल में भव्य रूप से महा आरती का आयोजन होता है।आरती पश्चात विधानाचार्य प्रखर वक्ता संदीप जैन संगम द्वारा दस धर्म के ऊपर शास्त्र प्रवचन बड़े ही सुन्दर रुप से दिए जाते है। बाद में प्रशन मंच व भक्तिमय संगीत का आयोजन होता है जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रहती ह व सभी उमंग व उत्साह के साथ सभी क्रियाओं में बड़ चढ़कर के भाग लेते हैं।

दस लक्षण महा मण्डल विधान के सोधर्म इन्द्र की पात्रता का सौभाग्य अशोक कुमार मंजू देवी सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। मन्दिर प्रागण जयकारों से गुजायमान रहता है, व सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से संपन्न किए जाते हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *