श्री श्रमण संस्कृति संस्थान के तत्त्वावधान में आयोजित श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण एवं भक्तामर महिमा शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

धर्म

श्री श्रमण संस्कृति संस्थान के तत्त्वावधान में आयोजित
श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण एवं भक्तामर महिमा शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

रामगंजमंडी
श्री श्रमण संस्कृति संस्थान के तत्त्वावधान में आयोजित श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण एवं भक्तामर महिमा शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ रविवार की बेला में हुआ।
इस शिविर के शुभारंभ से पूर्व श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं नित्य नियम पूजन किया गया इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे एवं समाज जन मौजूद रहे। पूजन उपरांत सम्यग्ज्ञान दीप व सम्यग्ज्ञान कलश की स्थापना की गई। जिसमे रजतमय दीप स्थापना करने का पुण्य लाभ श्रीमति इंद्रा, कालूराम, प्रद्युम्न, विनोद, सुनील, आदि, विवान, आरव, आनवी सुरलाया परिवार सारोला वालों को प्राप्त हुआ एवं रजतमय मंगल कलश स्थापना करने का पुण्य लाभ भगवानस्वरूप, पदम कुमार, नीरज, योगेश, श्रेयांश, ऋषभ जैन देवरी वाले खानपुर को प्राप्त हुआ ।

 

 

 

23 मई तक चलने वाले इस शिविर में बाहर से पधारे विद्वान हेमंत जैन आचार्य, ऋषभ जैन आचार्य द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ धार्मिक अध्ययन कराया जाएगा साथ ही बड़ों की भी कक्षाएं विद्वानों द्वारा लगाई जाएंगी । और इन के सहयोग के लिए स्थानीय विद्वान के रूप में ब्र. रीना दीदी और आकाश जैन आचार्य भी उपस्थित रहेंगे ।

आयोजन के क्रम में शुभारंभ में समस्त पुण्यार्जक परिवारों का एवं वरिष्ठ विद्वान जनों का सम्मान अजीत सेठी,दिलीप विनायका, महेंद्र ठोरा, पदम सुरलाया, संतोष सबद्रा सुरेश कुमार बाबरिया के द्वारा किया गया।

शिविर का निर्देशन कर रहेश्रीमान प्रशांत शास्त्री ने बताया कि यह शिविर सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रतिदिन दिनांक : 14 मई रविवार से 23 मई मंगलवार 2023 तक
प्रातःकाल 7:00 से 8:15 बजे तक सामूहिक अभिषेक पूजन
प्रातःकाल 8:15 से 9:00 तक बच्चों की कक्षाएं
प्रातःकाल 8:15 से 9:15 बजे तक पूजन प्रशिक्षण एवं
अर्थ ज्ञान (सभी वर्ग के लिए)
सांयकाल 6:45 से 7:40 तक बच्चों की कक्षाएं
सांयकाल 7:15 से 7:40 तक रत्नकरण्डक श्रावकाचार कक्षा
सांयकाल 7:45 से 9:00 तक श्री भक्तामर उच्चारण एवं अर्थ कक्षा इसके साथ दिनांक22 मई सोमवार – सभी कक्षाओं की परीक्षा होगी। वह
दिनांक 23 मई मंगलवार – प्रातःकाल सामूहिक अभिषेक पूजनोपरांत
पुरस्कार वितरण एवं सामूहिक शिविर समापन समारोह होगा। रविवार की बेला में अल्पाहार का पुण्य लाभ श्रीमान दिलीप कुमार अरुण कुमार कमल कुमार संजय विनायका को प्राप्त हुआ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *