आर्यिका पद्मश्री माताजी सलेखना आचार्य चंद्र सागर महाराज की निश्रा में
दाहोद ( गुजरात)
परम पूज्य आचार्य श्री 108 चंद्रसागर महाराज संघ दाहोद नगर में विराजमान है,उन्ही की निश्रा में 72 वर्षीय प्रतिमा व्रतधारी श्रविका स्नेहलता मेहता ने जो दाहोद के महावीर नगर में निवास रत रही
विनीत भाई मेहता की मां स्नेहलताबेन मेहता ने आचार्य श्री 108चंद्रसागर महाराज दीक्षा ग्रहण की, उन्हें आर्यिका 105 पदमश्री माताजी नाम दिया।

पूज्य आर्यिका माताजी की सलेखना समाधि आचार्य श्री की निश्रा में चल रही है।

श्री संदेश जैन थांदला से मिली जानकारी अनुसार आचार्य श्री उन्हें सबोधन दे रहे है। जीवन का अंतिम लक्ष्य यही होना चाहिए मेरे अंत समय में सलेखना पूर्वक समाधि हो।
धन्य है ऐसी साधिका
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
