शांतिनाथ महिला मंडल रामगंजमंडी द्वारा स्वस्ति धाम तीर्थ पर भक्ति भाव के साथ किया मुनिसुव्रत नाथ महामंडल विधान एवं तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजोलिया की की वंदना
रामगंजमंडी
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा स्वस्ति धाम तीर्थ जहाजपुर पहुंचकर भक्ति में मग्न होकर अभूतपूर्व संगीत की स्वर लहरियों के साथ भक्ति में झूमते हुए मुनीसुव्रत नाथ महामंडल विधान किया।
इस अभूतपूर्व आयोजन में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल की लगभग 40 से अधिक महिलाओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की सुबह 4:00 बजे उठकर बस द्वारा स्वस्ति धाम तीर्थ पहुंचे यहां उन्होंने स्वस्ति धाम तीर्थ पर जाकर बाबा मुनीसुव्रत नाथ भगवान के दर्शन किए।

जिनालय के दर्शन उपरांत अतिशय कारी बाबा के समक्ष संगीत की स्वर लहरियों के साथ महामंडल विधान किया यह महामंडल विधान महिला मंडल की सक्रिय सदस्य अनीता अग्रवाल द्वारा किया गया।
भक्ति के इस आयोजन मे महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शोभना सांवला, श्रीमती सुलोचना लुहाड़िया एवं महिला मंडल की सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती सोनिया बागड़िया ने कुशल संयोजन किया।

सभी ने महामंडल विधान कर अपने कर्मों की निर्जरा की स्वस्ति धाम तीर्थ की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की। सभी ने बाबा के दर्शन कर बाबा की चरणों में अपना ध्यान करते हुए मुनीसुव्रत नाथ भगवान को एकटक निहारते हुए विश्व कल्याण की एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की।

भक्ति की संख्या में सभी महिला मंडल सदस्यों ने यहां से प्रस्थान कर अतिशय क्षेत्र तपोदय बिजोलिया के पारसनाथ भगवान के दर्शन कर मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज एवं मुनि श्री दर्शित सागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीष लिया। संध्या बेला में मंगल आरती में सम्मलित हुए। व सभी ने मुनिसंघ के चरणो में रामगंजमंडी पधारने का निवेदन भी किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
