श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा रविवार पूजन के तहत श्रीजी का अभिषेक एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की भक्तिमय पूजन की
रामगंजमंडी
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला रामगंजमंडी द्वारा रविवारीय साप्ताहिक अभिषेक पूजन के तहत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में की गई।
रामगंजमंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला बच्चों में नैतिक शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कार भर रही है । यहां बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के स्तोत्र भजन आदि कंठस्थ याद किए जा चुके हैं। विगत कई वर्षों से रामगंज मंडी की पाठशाला के बच्चों द्वारा हर रविवार को अभिषेक पूजन श्रीजी की शांति धारा की जाती है। वहीं इस रविवार की बेला में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों का मंदिर में आना शुरू हो गया।

हर एक बालक जो 8 वर्ष का है उनके द्वारा श्रीजी का अभिषेक शांति धारा वह नित्यनियम पूजन के साथ विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु भक्ति में मगन होकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन किया।


हर कोई इस पूजन में गुरु के प्रति अपने भाव व्यक्त कर रहा था और भक्ति में झूम रहा था मानो लग रहा था कि संपूर्ण वातावरण विद्यासागरमय हो गया हो । यह आयोजन प्रशांत शास्त्री आकाश शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।

आचार्य गुरुवर का अष्ट द्रव्य पूजन विशेष प्रकार के द्रव्य सजाकर भक्ति में झूमते हुए सभी समाज बंधुओं एवं पाठशाला के बच्चों ने समर्पित किए। पूजन के शुभारंभ से पूर्व आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। पूजन करते हुए सभी ने यह भावना भाई की आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण रामगंज मंडी की धरा पर पड़े ।

पूजन आदि संपन्न होने के बाद समस्त पाठशाला के बच्चों का एवं धर्म प्रेमी बंधुओं का स्नेह भोज का आयोजन हुआ । आज की पूजन – भोजन आदि का पुण्य लाभ श्रीमान आकाश शास्त्री के जन्मोत्सव पर श्रीमान संजय जी मनोरमा जी प्रशांत जी (शास्त्री) बागड़िया (सारोला वाले) परिवार को प्राप्त हुआ ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
