27 किमी की कठिन पदयात्रा मात्र 4:30 घंटे में पूरी: मुनि श्री संधान सागर महाराज ने भगवान विमलनाथ के मोक्ष कल्याणक पर की 21वीं वंदना
मोक्ष कल्याणक पर सम्मेद शिखरजी की सुवीर टोंक पर श्रद्धाभाव से अर्पित किया निर्वाण लाडू, चातुर्मास से पहले 27 वंदना का लिया है संकल्प
गुणायतन।
संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं गुणायतन प्रणेता राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के संघस्थ परम पूज्य मुनि श्री 108 संधान सागर महाराज ने भगवान विमलनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर श्री सम्मेद शिखरजी स्थित भगवान विमलनाथ की पावन सुवीर टोंक पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक चरण वंदना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में गहन श्रद्धाभाव के साथ निर्वाण लाडू अर्पित कर मोक्ष कल्याणक का उल्लासपूर्वक आयोजन किया।
गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि यह मुनि श्री की 21वीं वंदना थी। चातुर्मास स्थापना से पूर्व उन्होंने 27 वंदनाएँ पूर्ण करने का संकल्प लिया है। आगामी 29 जुलाई को चातुर्मास स्थापना प्रस्तावित है।
मुनि श्री की कठोर तपश्चर्या, अनुशासन और अद्भुत साधना श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। वे लगभग 27 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय पदयात्रा और वंदना मात्र साढ़े चार घंटे में पूर्ण कर लेते हैं। प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे पर्वतारोहण प्रारंभ कर सुबह 9:00 बजे तक वापस लौट आते हैं। उनकी यह विलक्षण साधना और संयम देखकर श्रद्धालु आश्चर्य और श्रद्धा से अभिभूत हो उठते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इससे पूर्व मुनि श्री भगवान पार्श्वनाथ की पावन टोंक पर लगातार 36 घंटे तक एक ही आसन में ध्यान-साधना कर चुके हैं। उनकी तपश्चर्या का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पर्वत पर वे आहार या निहार नहीं करते। इतना ही नहीं, वे अपना कमंडलु भी नीचे ही छोड़ देते हैं, ताकि किसी प्रकार का विकल्प शेष न रहे और संपूर्ण साधना पूर्ण एकाग्रता, संयम एवं आत्मनिष्ठा के साथ संपन्न हो।
मुनि श्री संधान सागर महाराज की यह कठोर तप, तीर्थभक्ति और आत्मसंयम की साधना आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण बन चुकी है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, संयम और साधना से आध्यात्मिक ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।
— अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
📞 99297 47312
Muni Shri Sandhan Sagar Maharaj Completes 21st Vandana on Lord Vimalnath’s Nirvana Kalyanak, Covers 27-km Pilgrimage in Just 4.5 Hours
Offers devotional Vandana at Suveer Tonk on Shri Sammed Shikharji; Undertakes 27 Vandanas before Chaturmas as a sacred spiritual resolve
Gunayatan:
On the auspicious occasion of the Nirvana Kalyanak of Lord Vimalnath, Pujya Muni Shri 108 Sandhan Sagar Maharaj, a disciple in the sangh of Rashtrasant Muni Shri 108 Praman Sagar Maharaj, the illustrious disciple of Acharya Shri 108 Vidyasagar Ji Maharaj and the visionary behind Gunayatan, offered his 21st Vandana at the sacred Suveer Tonk of Lord Vimalnath at Shri Sammed Shikharji.
Devotees marked the holy occasion by offering Nirvana Laddu at the Lord’s sacred feet with deep reverence and devotion.
According to Avinash Jain ‘Vidyavani’, National Spokesperson of Gunayatan Madhya Bharat, this was Muni Shri’s 21st Vandana. He has undertaken a spiritual vow to complete 27 Vandanas before the commencement of Chaturmas, which is proposed to begin on July 29.
Muni Shri’s extraordinary discipline and penance continue to inspire devotees. He completes the 27-kilometre mountainous pilgrimage and Vandana in just 4.5 hours. Beginning his ascent at 4:30 a.m., he returns by 9:00 a.m., leaving devotees amazed by his remarkable endurance, unwavering determination, and spiritual dedication.
The spokesperson further informed that Muni Shri had earlier performed 36 hours of uninterrupted meditation in a single posture at the sacred Tonk of Lord Parshvanath. His austere spiritual practices are reflected in the fact that he neither accepts food nor water during the mountain pilgrimage. He even leaves his Kamandalu at the base of the hill so that no worldly option remains, enabling him to perform his entire spiritual practice with complete concentration, detachment, and self-discipline.
Muni Shri Sandhan Sagar Maharaj’s rigorous austerity, profound devotion to the sacred pilgrimage, and exemplary self-restraint have become a remarkable source of inspiration for thousands of devotees, demonstrating the transformative power of unwavering faith, discipline, and spiritual practice.
Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi
Mobile: +91 99297 47312

